मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भाजपा द्वारा स्व. स्वप्निल लोणकर के अभिभावक को मदद

    स्व.स्वप्निल सुनील लोनाकर के परिजनों को भाजपा की ओर से मदद का चेक देते हुए विधान परिषद के विरोधी पार्टी नेता प्रवीण दरेकर, साथ में विरोधी पार्टी नेता देवेंद्र फडणवीस, विधायक गोपीचंद पडलकर, हवेली तालुका अध्यक्ष धनंजय कामठे, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन हांडे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

फुरसुंगी, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि) 
एमपीएससी परीक्षा पास करनेवाले छात्र स्वर्गीय स्वप्निल सुनील लोणकर के अभिभावक को भारतीय जनता पार्टी की ओर से 19 लाख 96 हजार रुपयों की मदद की गई। 
इस अवसर पर यहां विरोधी पार्टी नेता देवेंद्र फडणवीस, विधान परिषद के विरोधी पार्टी नेता प्रवीण दरेकर, पूर्व जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन, विधायक गोपीचंद पडलकर, विधायक मंगेश चव्हाण, अभिजीत पाटिल, भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका के अध्यक्ष धनंजय आप्पा कामठे, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन भाऊ हांडे, युवा मोर्चा महासचिव प्रदीप परदेशी आदि उपस्थित थे। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका के अध्यक्ष धनंजय आप्पा कामठे द्वारा दी गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ