मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के जन्मदिन पर वितरित किए गए मास्क

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के जन्मदिन के अवसर पर प्रभाग क्रमांक 24 वैदूवाडी में मास्कों का वितरण किया गया।

हड़पसर, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)

महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के जन्मदिन के अवसर पर प्रभाग क्रमांक 24 वैदूवाडी में रिक्शा चालक, पेट्रोल पंप व गैस सिलेंडर वितरक कर्मचारियों सहित स्थानीय नागरिकों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा हो, इस उद्देश्य से मास्क का वितरण किया गया। 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता व विधायक एडवोकेट जयदेव गायकवाड, हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के विधायक चेतन तुपे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के अध्यक्ष प्रशांत जगताप व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रवादी कांग्रेस  पार्टी पुणे शहर ओबीसी सेल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तुकाराम शिंदे द्वारा किया गया था। 
इस अवसर पर यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ