विकलांगों को स्वयं रोजगार के लिए साइकिल प्रदान करते हुए कमेटी के उपाध्यक्ष रमेश बागवे, साथ में पूर्व महापौर कमलताई व्यवहारे, पुणे शहर महिला अध्यक्ष सोनालीताई मारणे, आयोजक पुणे शहर युवक कांग्रेस कमेटी के सचिव सौरभ विनायक शिंदे, निलेश सदाशिव सांगले व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
पुणे, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)
आम जनता का हाथ हमेशा कांग्रेस ने थामा है। जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए हमेशा हमारी पार्टी तत्पर एवं समर्पित है। कांग्रेस का हाथ आम जनता के साथ, यह हमारा मुख्य उद्देश्य व भूमिका है और रहेगी। कांग्रेसी कार्यकर्ता सौरभ शिंदे व निलेश सांगले द्वारा आज जो सेवाभावी उठाया गया कदम बहुत सराहनीय व प्रशंसनीय है। यह विचार महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमेश दादा बागवे ने व्यक्त किए।
पुणे शहर युवक व जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विकलांगों को स्वयं रोजगार के लिए कांग्रेस भवन में आयोजित किए गए कार्यक्रम में साइकिल प्रदान की गई, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पूर्व महापौर कमलताई व्यवहारे, पुणे शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनालीताई मारणे, महाराष्ट्र प्रदेश ओबीसी सेल के महासचिव सुनील पंडित, युवक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ आमराले, सचिन आडेकर, महासचिव परवेज तांबोली, रजिया बल्लारी, शारदा वीर, राजेंद्र शिरसाठ, मयूर घोलप व अन्य प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन पुणे शहर युवक कांग्रेस कमेटी के सचिव सौरभ विनायक शिंदे और निलेश सदाशिव सांगले की ओर से किया गया।

0 टिप्पणियाँ