मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

गंगातारा वृद्धाश्रम में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर सम्पन्न

गंगातारा वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित किए गए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर के अवसर पर पुणे महानगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतन खेतमालिस, वृद्धाश्रम की संस्थापिका नीता भोसले, एडवोकेट लक्ष्मी माने और धर्मवीर संभाजीराजे युवा प्रतिष्ठान के पदाधिकारी उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
वडकीगांव, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)

वडकीगांव स्थित गंगातारा वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों के लिए धर्मवीर संभाजीराजे युवा प्रतिष्ठान के सहयोग से पुणे महानगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतन खेतमालिस द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर यहां गंगातारा वृद्धाश्रम की संस्थापिका नीता भोसले, एडवोकेट लक्ष्मी माने और धर्मवीर संभाजीराजे युवा प्रतिष्ठान के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
डॉ.चेतन खेतमालिस ने इस अवसर पर कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की सेवा में हम नियमित रूप से आया करेंगे और वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य स्वस्थ रहे इस हेतु उनके स्वास्थ्य की जांच किया करेंगे।
स्वास्थ्य जांच शिविर में गंगातारा वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच डॉ. चेतन खेतमालिस व उनके सहयोगी चिकित्सक ओमकार बनकर व लेब टेक्नीशियन सागर भंडारी ने की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ