पुणे, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)
यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 01049/01050 पुणे-अहमदाबाद-पुणे एक्सप्रेस का कोल्हापुर तक विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।
साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 01050 कोल्हापुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस 10 जुलाई से प्रति शनिवार को कोल्हापुर से 13.15 बजे रवाना होकर हातकणंगले13.40, मिरज 14.10, सांगली14.25, सातारा16.30 तथा पुणे 20.10 बजे आकर अगले दिन 7.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 01049 अहमदाबाद-कोल्हापुर एक्सप्रेस 11 जुलाई से प्रति रविवार को अहमदाबाद से 20.20 बजे रवाना होकर अगले दिन पुणे 7.50, सातारा 10.50, सांगली 12.45, मिरज 13.10 हातकणंगले 13.45 बजे आकर 14.40 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी ।
पुणे से अहमदाबाद के बीच इस गाड़ी के स्टॉपेज में कोई बदलाव नहीं है। इस गाड़ी में एक सेकंड एसी, 3 एसी थ्री, 9 शयनयान तथा 6 सेकंड सीटिंग कोच होंगे।
यह विशेष गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक है। जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंस, सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें।
उपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँ। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ