मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर ओवरब्रिज के नीचे ‘शिववाचनालय व विरंगुला केंद्र’ स्थापित किया जाए : संजय बापू सपकाल द्वारा सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर से मांग

सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर को निवेदन देते हुए गुट प्रमुख   संघटक संजय बापू सपकाल, साथ में शाखा प्रमुख अजय सकपाल, वैद्यकीय प्रमुख अजय सपकाल, उपशाखा प्रमुख कुणाल सपकाल व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं। 

संजय बापू सपकाल द्वारा की गई मांग को मिली सफलता - कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई शुरू
हड़पसर, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)

हड़पसर वेशी के सामने ओवरब्रिज के नीचे कई सालों से कूड़े-कचरे का साम्राज्य फैला हुआ है। उक्त जगह का उपयोग किसी अच्छे कार्य के लिए न होने के कारण उस परिसर में बदबू और गंदगी का साम्राज्य है। उक्त परिसर में रिक्शाचालकों, मजदूरों, दुकानदारों व  सब्जी मंडी एवं मंदिर होने के कारण नागरिकों का आना-जाना लगा रहता है। नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जगह को साफ-सुथरा व सुंदर बनाकर परिसर का सुशोभिकरण करना बहुत जरूरी है। साथ ही इस परिसर में ‘शिव वाचनालय व वरिष्ठ नागरिकों के लिए विरंगुला केंद्र’ स्थापित किया जाए तो इस जगह का सद्उपयोग हो सकता है, जिसके कारण परिसर पूरी तरह से साफ-सुथरा व सुंदर हमेशा के लिए रहेगा। 
अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त जगह पर जल्द से जल्द ‘शिव वाचनालय व विरंगुला केंद्र’ शुरू किया जाए। यह मांग शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख संघटक संजय बापू सपकाल ने हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर से एक निवेदन देकर की है।
इस अवसर पर यहां हड़पसर गांव शाखा प्रमुख अजय सकपाल, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के वैद्यकीय प्रमुख अजय सपकाल, उपशाखा प्रमुख कुणाल सपकाल, अरुण पाटिल, अमित टिलेकर, सुरेश दोरी, विलास काणेकर, मंगेश सपकाल, आकाश भंडारी, रवि घाटे, बशीर शेख, राजू चव्हाण, भाऊ रायकर आदि शिवसैनिक व पदाधिकारी उपस्थित थे। 
हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर द्वारा परिस्थिति को ध्यान में लेकर उक्त परिसर को साफ-सुथरा करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए थे, जिसके अनुसार अब हड़पसर वेशी के सामने ओवरब्रिज के नीचे पुणे महानगरपालिका की ओर से साफ-सफाई कर्मचारियों द्वारा शुरू की गई है। शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख संघटक संजय बापू सपकाल ने हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर से जो मांग की थी, उसे सफलता मिल गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ