मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

संदीप लहाने पाटिल के जन्मदिन पर आयोजित किया गया भव्य रक्तदान शिविर

मराठा टायगर फोर्स के संस्थापक अध्यक्ष संदीप लहाने पाटिल के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किए गए रक्तदान शिविर में रक्तदान करनेवाले रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।
मांजरी, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)

मराठा टायगर फोर्स के संस्थापक अध्यक्ष संदीप लहाने पाटिल के जन्मदिन के अवसर पर मराठा टायगर फोर्स द्वारा मांजरी बुद्रुक में पौधों का वितरण व भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर यहां तुषार घुले, निलेश काले, विशाल लहाने, आकाश शिंदे, नवनाथ गुंजाल, तात्या घिगे, अमोल जगताप, नितिन माने, माऊली कुमावत, सूर्यकांत माली, गोपीचंद कोल्हे, नितीन जाधव, भाऊ वारे, मंगेश घाडगे, राहुल खराडे, अमोल घाडगे, अशोक खांडे, अजिनाथ कराले, सोमा कराले, सचिन खराडे, नाना डोईफोडे, मंगेश चौधरी आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
समय की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ही मराठा टायगर फोर्स के संस्थापक अध्यक्ष संदीप लहाने पाटिल के जन्मदिन के अवसर पर विधायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था, जिसे बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिला। एमटीएफ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सहयोगी रक्तदाताओं ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान करनेवाले हर रक्तदाता को छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज, राष्ट्रमाता राजमाता जिजाऊ की प्रतिमा व सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही करीब विभिन्न प्रजाति के 200 पौधों का वितरण भी किया गया। यह जानकारी मराठा टायगर फोर्स के पदाधिकारियों द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ