उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के जन्मदिन के अवसर पर पुणे जिला नियोजन समिति सदस्य निवृत्ति बांदल की ओर से ‘एक वही मोलाची’ उपक्रम की शुरूआत पुणे शहर के अध्यक्ष प्रशांत जगताप के शुभहाथों की गई।
ऊंड्री, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)
महाराष्ट्र राज्य के कार्यकुशल नेतृत्व से परिचित उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का आदर्श व उनका समाज के प्रति दायित्व अपनी आँखों के सामने रखकर राकांपा के हर कार्यकर्ता को निवृत्ति आण्णा बांदल जैसे समाज के लिए उपयोगी, विधायक व जनहितार्थ कार्य करते हुए जनता का विश्वास हासिल करना चाहिए। यह विचार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के अध्यक्ष प्रशांत दादा जगताप ने व्यक्त किए।
महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के जन्मदिन के अवसर पर पुणे जिला नियोजन समिति सदस्य निवृत्ति बांदल की ओर से ऊंड्री, पिसोली, वडाचीवाडी, औताडे-हांडेवाडी, होलकरवाडी व परिसर के छात्रों को स्कूल का साहित्य वितरण के साथ मास्क, सैनिटाइजर वितरण आदि विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का उद्घाटन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के अध्यक्ष प्रशांत जगताप के शुभ हाथों किया गया, तब आयोजित समारोह में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा के उपाध्यक्ष संदीप बधे, पूर्व सरपंच किरण येप्रे, युवा उद्योगपति दीपक बांदल, सामाजिक कार्यकर्ता सचिन निंबालकर, कालूराम धावडे, जिला राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष सागर कालभोर, आशीष बांदल, राकेश भोसले, विजय कामठे, अरुण घोडके, विजय मुरकुटे, सलिम शेख, पन्नालाल निकम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पहल के आयोजक पुणे जिला नियोजन समिति सदस्य निवृत्ति बांदल ने कहा कि सत्ता में रहें या ना रहें अजीतदादा काम के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहते हैं। महाराष्ट्र राज्य को उनके नेतृत्व की आज जरूरत है, वे ही एक सक्षम विकल्प हैं। राज्य के सर्वांगीण विकास व आम जनता की उन्नति के लिए वे अविरत कार्य कर रहे हैं। राकांपा समाज का विकास कार्य करनेवाली पार्टी है। मेरे क्षेत्र में रोजंदारी पर काम करनेवाला बड़ा वर्ग है। बंद कारोबार, कामगार कटौती और गृह निर्माण उद्योग में मंदी के चलते कई लोगों के पास काम नहीं है, इसलिए हमने पिछले वर्षभर में ऐसे नागरिकों के लिए उंड्री-पिसोली के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में विभिन्न उपक्रमों का आयोजन किया है।

0 टिप्पणियाँ