मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता

41 साल के बाद ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम ने पदक जीतकर इतिहास रचा
 
   ऐतिहासिक जीत के साथ, भारत की पुरुष हॉकी टीम ने आज टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक के लिए खेले गए एक रोमांचक मैच में जर्मनी पर 5-4 से जीत के साथ हासिल हुआ यह 41 वर्षों में टीम का पहला ओलंपिक पदक है। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंदप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीखेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर औरपूरे देश से लोगों ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इस जीत और उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंहमुख्य कोच ग्राहम रीड और सहायक कोच पीयूष दुबे से बातचीतभी की और उन्हें बधाई दी।
    राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने टीम को बधाई देते हुए ट्वीट के जरिए कहा कि, “हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई। टीम ने जीतने के लिए असाधारण कौशलमजबूती और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। यह ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेलनेतथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए भारत की पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी। श्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट के जरिए संदेश देते हुए कहा, “ऐतिहासिक! यह दिन हर भारतीय के लिए हमेशा यादगार रहेगा। कांस्य पदक घर लाने के लिये हमारी पुरुषों की हॉकी टीम को बधाई। इस शानदार जीत से टीम ने पूरे देश का और खासतौर से हमारे युवाओं का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है और वे जोश से भर उठे हैं। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।
    खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने टीम को बधाई दी और ट्वीट संदेश में कहा, "ए बिलियन चीयर्स फॉर इंडिया! खिलाड़ियों,आपने कर दिखाया! हम चुप नहीं रह सकते! हमारी पुरुष हॉकी टीम ने आज फिर से ओलंपिक इतिहास की किताबों में अपना दबदबा बनाया और अपने भाग्य को फिर से परिभाषित किया! हमें आप सभी पर अत्‍यधिक गर्व है!"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ