मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पहचानपत्र हेतु आवेदन करने के लिए तृतीयपंथियों से अपील


पुणे, अगस्त (जिमाका)

तृतीयपंथियों के कल्याण और अधिकारों के संरक्षण के तहत पात्र तृतीयपंथियों ने पहचान प्रमाणपत्र व पहचानपत्र प्राप्त करने के लिए ‘नेशनल पोर्टल फॉर ट्रान्सजेंडर पर्सन’ वेबसाइट पर जाकर आवेदन करने की अपील जिलास्तरीय शिकायत निवारण समिति के सदस्य सचिव तथा समाज कल्याण की सहायक आयुक्त संगीता डावखर ने की है।
तृतीयपंथियों के अधिकार संरक्षण अधिनियम 2019 के नियम 2020 अंतर्गत विभाग 6 व 7 अनुसार जिलास्तरीय समिति द्वारा तृतीयपंथियों को उनका पहचान प्रमाणपत्र व पहचानपत्र अदा करने का प्रस्ताव है। तद्नुसार, सामाजिक न्याय और सक्षमीकरण विभाग, मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय तृतीयपंथीय पोर्टल शुरू किया गया है। उसके अनुसार जिले के पात्र तृतीयपंथियों ने नेशनल पोर्टल फॉर ट्रान्सजेंडर पर्सन (National Portal For Transgender Persons) वेबसाइट पर जाकर अप्लाय ऑनलाइन (Apply Online) पर अपना यूजर आईडी व पासवर्ड तैयार करके अपनी सभी जानकारी भर दीजिए। ऑनलाइन आवेदन के साथ आईकार्ड साइज फोटो, स्कैन किए हुए हस्ताक्षर, तृतीयपंथीय होने का प्रतिज्ञापत्र, सरकारी अस्पताल की मनोचिकित्सक द्वारा दी गई रिपोर्ट व अन्य आवश्यक दस्तावेज आवेदन के साथ संलग्न किए जाने चाहिए। यह जानकारी सहायक आयुक्त संगीता डावखर ने एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ