मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

फेस मास्क नहीं पहनने पर यात्रियों को देना पड़ा जुर्माना


पुणे, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे रेल मंडल पर फेस मास्क नहीं पहनने पर जुलाई महीने में 501 रेल यात्रियों पर जुर्माना किया गया है। इन लोगों से जुर्माने के रूप में एक लाख 12 हजार रुपए की राशि वसूल की गई। इस वर्ष अप्रैल से जुलाई के  चार महीने की अवधि में बिना मास्क वाले 1682 यात्रियों से जुर्माने के रूप में चार लाख 29 हजार रुपए की राशि वसूल की गई है तथा रसीद के साथ मुफ्त में मास्क भी दिए जा रहे हैं। रेलवे की इस पहल से यात्रियों में जागरुकता आएगी और वे महामारी की गंभीरता को भी समझेंगे।
कोरोना महामारी के चलते वर्तमान स्थिति से निपटने के उपायों के तहत पुणे रेल मंडल  यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे स्टेशन परिसर में तथा रेल यात्रा के दौरान फेस मास्क अवश्य पहनें। स्टेशन तथा ट्रेनों में इधर-उधर नहीं थूंके और गंदगी नहीं करें। साफ-सफ़ाई रखने में रेल प्रशासन को सहयोग करें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि सभी रेल गाड़ियों, उपनगरीय ट्रेनों सहित रेलवे परिसर में कोविड-19 से संबंधित सभी मानदंडों, एसओपी का पालन करें। आइए  हम सभी कोरोना वायरस के प्रसार एवम् संक्रमण से स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी बचाएं। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ