मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

संजय आण्णा सातव जनसंपर्क कार्यालय में बड़े उत्साह के साथ मनाई गई आण्णा भाऊ साठे की 101 वीं जयंती

लोकशाहीर आण्णा भाऊ साठे की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित करके अभिवादन करते हुए भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र ओबीसी आघाडी के अध्यक्ष संजय आण्णा सातव, साथ में हांडेवाडी के उपसरपंच अशोक न्हावले व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

अपने साहित्य लेखन के माध्यम से समाज को सही दिशा देने वाले साहित्यरत्न, उत्कृष्ट कवि, लोकशाहीर, संयुक्त महाराष्ट्र आन्दोलन के अग्रगण्य व्यक्तित्व अण्णा भाऊ साठे की 101 वीं जयंती संजय आण्णा सातव जनसंपर्क कार्यालय में बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। 
इस अवसर पर यहां भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र ओबीसी आघाडी के अध्यक्ष संजय आण्णा सातव, हांडेवाडी के उपसरपंच अशोक न्हावले, हनुमंत घुले, राणी फरांडे, दीपक भोसले, सुफियान खान, विश्वास पोल, अशोक मखरे, रेवान जाधव, सुभाष फरांडे, राजेश कांबले, माऊली सालुंके, तालिफ अन्सारी, रोहिदास लगड, दासु दुनगव, अनिल तिवारी, सहदेव शिंदे, संदिप नलावडे, संजय भुजबल, बाप्पु मिरेकर व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ