मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व संजय बापू सपकाल के जन्मदिन पर छोटे व्यवसायियों को वितरित की गईं छतरियां

हड़पसर के छोटे व्यवसायियों को बड़ी छतरियों के वितरण का उद्घाटन करते हुए शिवसेना के उपशहर प्रमुख समीर तुपे, शहर संघटक जान मोहम्मद शेख, पहल के आयोजक संघटक संजय बापू सपकाल, शाखा प्रमुख अजय सकपाल व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

एक हाथ राहत का, इस पहल के तहत पथारी व सब्जी बेचने वालों को बारिश के मौसम में व्यवसाय करने में दिक्कत ना आए, साथ ही बरसात के पानी से उनकी सामग्री भीगकर नुकसान न हो, इस हेतु हड़पसर के छोटे व्यवसायियों को बड़ी छतरियों का वितरण शिवसेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की ओर से शिवसेना पक्ष प्रमुख तथा महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री उद्धवसाहब ठाकरे व हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के संघटक संजय बापू सपकाल के जन्मदिन के अवसर पर किया गया। साथ ही शिवसंपर्क अभियान के अंतर्गत हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के प्रभाग क्रमांक 23 के नागरिकों को छतरियां बांटी गईं। इस अवसर पर यहां जिलाप्रमुख विजय देशमुख, उपशहर प्रमुख समीर तुपे, शहर संघटक जान मोहम्मद शेख, महाराष्ट्र शिक्षक सेना महाराष्ट्र राज्य समन्वयक सुनील जगताप, हड़पसर महिला आघाडी की समन्वयक प्रा.विद्या होडे, शिवसेना वैद्यकीय कक्ष हड़पसर प्रमुख अजय सपकाल, सूरज मोराले, विभाग प्रमुख प्रशांत पोमण, शाखा प्रमुख अजय सकपाल, उपशाखा प्रमुख कुणाल सपकाल, शिवा शेवाले, राजेंद्र घुले, सुहास घुले, योगेश जगताप, भाऊ माकर, रमेश कामठे, सुनील पंडित, राहुल माकर,   सुरेश गोरी, मंगेश कांबले, बाला राजगे, विजय चव्हाण, अनिल धायगुडे, अमित टिलेकर, इम्रान मनियार, अरुण पाटिल, गोरख काले, शुभम सपकाल, राहुल चव्हाण, मल्लपा धोरी, शांताराम झांबरे, गणेश सपकाल, विलास आचारी,   विश्वजीत कुमावत, संतोष जगताप, जय्यत इनामदार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
साथ ही में कोरोना संक्रमण के कठिन समय में पत्रकारिता के माध्यम से समाज में जनजागृति करने में अहम योगदान एवं  भूमिका निभानेवाले हड़पसर के पत्रकारों को शिवसंपर्क अभियान के तहत विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 
पहल का सफलतापूर्वक आयोजन हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के संघटक संजय बापू सपकाल की ओर से किया गया था। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ