मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हमें आधुनिक तकनीकी शिक्षा भी ग्रहण करनी चाहिए : जान मोहम्मद शेख

मुख्यमंत्री उद्धवसाहब ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना शहर संघटक जान मोहम्मद शेख की ओर से दारूल उलूम फैजाने गौसोमुहम्मद मदरसा के छात्रों को कम्प्यूटर व अनाज उपहार में दिया गया। यहां जिला प्रमुख विजय देशमुख, विधानसभा प्रमुख राजेंद्र बाबर, विधानसभा संघटक संजय सपकाल, शिव अल्पसंख्यक सेना पुणे जिलाध्यक्ष इंतूभाई शेख, शाखा प्रमुख तौसिफ पटेल उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हांडेवाडी, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)- 
    शिक्षा का महत्व हमारे जीवन में बहुत अधिक है क्योंकि अच्छी शिक्षा से मनुष्य अज्ञानी से ज्ञानी बन सकता है। ज्ञानी मनुष्य को पथभ्रष्ट होने से बचाती है एवं मनुष्य और समाज का मार्गदर्शन करती है। शिक्षा के अध्ययन का हमारे मन मंदिर में स्थायी प्रभाव पड़ता है। शिक्षा ग्रहण करते-करते हमें आधुनिक तकनीकी शिक्षा भी ग्रहण करनी चाहिए, इसे मद्देनजर रखते हुए ही मदरसा के छात्रों को कंप्यूटर दिया जा रहा है, जिसके माध्यम से वे भी आधुनिक तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर सकें। यह विचार शिवसेना पुणे शहर के संघटक जान मोहम्मद शेख ने व्यक्त किए। शिवसेना पक्षप्रमुख एवं महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री उद्धवसाहब ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना शहर संघटक जान मोहम्मद शेख की ओर से हांडेवाडी रोड पर स्थित दारूल उलूम फैजाने गौसोमुहम्मद मदरसा के छात्रों को कम्प्यूटर व अनाज उपहार में दिया गया तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख, हड़पसर विधानसभा प्रमुख राजेंद्र बाबर, हड़पसर विधानसभा संघटक संजय सपकाल, शिव अल्पसंख्यक सेना पुणे जिलाध्यक्ष इंतूभाई शेख, शाखा प्रमुख तौसिफ पटेल, शिवसैनिक व अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ