मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के सभी धार्मिक स्थलों को 7 अक्टूबर से खोलने का लिया निर्णय

मुंबई, सितंबर (महासंवाद)

नवरात्रि के पहले दिन से यानी 7 अक्टूबर से राज्य में सभी धर्मों के पूजा स्थल स्वास्थ्य के नियमों का पालन करते हुए भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। यह निर्णय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा लिया गया है।
इस बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर का मुकाबला करने के बाद अब संभावित तीसरी लहर से लड़ने का हमने नियोजन कर लिया है। धीरे-धीरे सभी प्रकार की सावधानी बरतते हुए अनेक प्रतिबंध शिथिल कर दिए गए हैं। वर्तमान में कोरोना मरीजों की संख्या कम हो रही है, इसके बावजूद हमें अधिक सावधान रहना होगा।
धार्मिक स्थल भक्तों के लिए खुले कर दिए गए हैं, परंतु वहां स्वास्थ्य नियमों का पालन होना चाहिए। चेहरे पर मास्क, सुरक्षित अंतर, कीटाणुनाशक का प्रयोग होना ही चाहिए। यह धार्मिक स्थल व्यवस्थापन समिति को यह बात ध्यान में रखनी होगी कि उनकी सबसे अधिक जिम्मेदारी है।
राज्य में 4 अक्टूबर से शुरू होंगे स्कूल
कोरोना महामारी के मद्देनजर बंद हुए स्कूलों को फिर से खोलने की मंजूरी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दे दी है। नए आदेश के मुताबिक, राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों के 5वीं से बारहवीं और शहरी इलाकों के 8वीं से बारहवीं तक के स्कूल 4 अक्टूबर से शुरू हो जायेंगे। हालांकि, सभी स्कूलों को पहले से बनी कोविड गाइडलाइन को फॉलो करना होगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह फैसला कोविड टास्क फोर्स की रिपोर्ट के बाद लिया है, जिसमें कहा गया था कि कोविड का खतरा अब महाराष्ट्र में कम हो रहा है।
शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने मुख्यमंत्री के इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए हमने स्कूल के लिए विशेष योजनायें बनाई हैं। कुछ दिन पहले हमने मुख्यमंत्री के पास स्कूल को फिर से शुरू करने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे उन्होंने मंजूर कर लिया है। स्कूल शुरू करने का प्रस्ताव भेजने से पहले हमने तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए कोविड टास्क फोर्स और शिक्षा विशेषज्ञों के   साथ चर्चा की थी। उनके द्वारा कुछ सुझाव दिए गए हैं। उन्हें हम स्कूल शुरू करने के दौरान इम्प्लीमेंट करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ