मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एडवोकेट गेणुजी फाउंडेशन के जनसंपर्क कार्यालय में बड़े उत्साह के साथ मनाई गई

भारतीय जन संघ के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित करके अभिवादन करते हुए भारतीय जनता पार्टी ओबीसी आघाडी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष संजय सातव, साथ में विकास भुजबल, संजय भुजबल, पोपटराव वाडकरव अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी रुचि थी। उनके विचारों से प्रेरित होकर हमें उनसे प्राप्त हुई विचारधारा पर चलते हुए अपना देश मजबूत और सशक्त करने की पहल करनी होगी। यह विचार भारतीय जनता पार्टी ओबीसी आघाडी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष संजय सातव ने व्यक्त किए। 
भारतीय जन संघ के पहले प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भारतीय जनता पार्टी ओबीसी आघाडी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष संजय सातव व एडवोकेट गेणुजी फाउंडेशन के जनसंपर्क कार्यालय में बड़े उत्साह के साथ मनाई गई, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां भाजपा सांस्कृतिक आघाडी पश्चिम महाराष्ट्र के दिलिपराव गुजर, भाजपा हड़पसर विधानसभा उपाध्यक्ष विकास भुजबल, उमेश भुजबल, सिध्दाराम पडसंगी, संजय भुजबल, हड़पसर मेडिकल असोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मगेश वाघ, पोपटराव वाडकर, शहाजी पठारे, दीपक भोसले, गोपिचंद कर्हे, संतोष ढवणे, अभिजीत संजय सातव, गुरूदेव गवंडी, राजाभाऊ हांडे, महेश भिंताडे, प्रभाग क्रमांक 26 भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ