मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कोरोना काल में सफाई कर्मचारियों ने अपना कर्तव्य बहुत अच्छी तरह से निभाया : अजीत घुले

शारदा सोशल फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य किट प्रदान
सफाई कर्मियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए उन्हें स्वास्थ्य किट प्रदान करते हुए शारदा सोशल फाउंडेशन के प्रमुख एवं राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव अजीत घुले उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

मांजरी, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

असली कोरोना योद्धा सफाईकर्मी ही हैं, कोरोना काल में सफाई कर्मचारियों ने अपना कर्तव्य बहुत अच्छी तरह से निभाया है। संकट की इस घड़ी में सफाई कर्मचारियों का योगदान सराहनीय है। कोरोना की दूसरी लहर में भी हालात इस कदर बिगड़ गए, वहीं कोरोना योद्धाओं के रूप में कार्यरत सफाई कर्मचारी अपनी भूमिका उचित रूप से निभा रहे थे। यह विचार शारदा सोशल फाउंडेशन के प्रमुख एवं राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव अजीत घुले ने व्यक्त किए। 
शारदा सोशल फाउंडेशन के प्रमुख एवं राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव अजीत घुले की ओर से मांजरी परिसर में साफ-सफाई करनेवाले सफाई कर्मियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए उन्हें  स्वास्थ्य किट (हैंड-ग्लोव्ज, मास्क, सैनिटाइजर सहित अन्य जरूरी चीजों का समावेश) का वितरण किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां महानगरपालिका के अधिकारी मंगलदास माने, मुकादम दिलीप गावडे, पिंटु आदमाने, मांजरी राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रवि दिवान, सामाजिक कार्यकर्ता माउली सोनमाली के साथ-साथ राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ