मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

उद्योगपति दशरथ जाधव और डॉ. राहुल झांजुर्णे ने ‘आयरनमैन’ प्रतियोगिता जीती

आयरनमैन : उद्योगपति श्री दशरथ जाधव

हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

हैम्बर्ग जर्मनी में गत 29 अगस्त को संपन्न हुई फुल ‘आयरनमैन’ प्रतियोगिता में हड़पसर के मशहूर उद्योगपति दशरथ जाधव ने यह प्रतियोगिता 14 घंटे 12 मिनट और 28 सेकंड का समय लेते हुए छठी बार व अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ.राहुल नवनाथ झांजुर्णे ने 14 घंटे 15 मिनट 54 सेकंड का समय लेते हुए दूसरी बार आयरनमैन का खिताब हासिल किया है। 
फुल आयरनमैन प्रतियोगिता में 4 किलोमीटर खुले पानी में तैरना, 180 किलोमीटर साइकिल चलाना और 42 किलोमीटर दौड़ना, सभी को बिना रुके 16 घंटे में एक साथ पूरा करना होता है। 
65 वर्षीय उद्योगपति दशरथ जाधव ने लगातार छठी बार प्रतियोगिता पूरी की है। अथक इच्छाशक्ति के बल पर लगातार छठी बार विपरीत परिस्थितियों पर विजय प्राप्त की है। इससे पहले दशरथ जाधव ने वर्ष 2017 में मलेशिया, 2018- हँम्बुर्ग, 2019- ऑस्ट्रीया, 2020- न्यूजीलैंड, 2021- दुबई व 2022- जर्मनी में यह प्रतियोगिता पूरी की है। 
आयरनमैन : अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ.राहुल झांजुर्णे

डॉ. राहुल झांजुर्णे वर्तमान में हड़पसर मेडिकल एसोसिएशन के सचिव हैं और उन्होंने दूसरी बार इस प्रतियोगिता को पूरा किया है। उनकी पत्नी डॉ.स्मिता राहुल झांजुर्णे ने भी जर्मनी में प्रतिस्पर्धा की थी, लेकिन 120 किमी साइकिल चलाने के बाद सड़क पर एक दुर्घटना के बाद उन्हें प्रतियोगिता छोड़ने के लिए   मजबूर होना पड़ा। डॉ. स्मिता इंडियन डेंटल एसोसिएशन की हड़पसर शाखा की सचिव हैं। डॉ. स्मिता ने इस साल दुबई में हुई प्रतियोगिता में ‘आयरनमैन’ खिताब हासिल किया है।
हड़पसर से बड़ी संख्या में प्रतियोगी आयरनमैन ट्रायथलॉन में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, जिसमें डॉक्टरों का भाग लेना लक्षणीय होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ