जनसंपर्क कार्यालय उद्घाटित : स्वखर्चे से किराना वितरण योजना शुरू
पहले चित्र में शहर संघटक इमरान शेख के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन करते हुए पूर्व गृहराज्य मंत्री रमेश बागवे, साथ में पूर्व राज्यमंत्री बालासाहेब शिवरकर और दूसरे चित्र में प्रभाग क्रमांक 26 के विकलांग, निराधार, विधवा महिलाओं को हर माह स्व- खर्चे से किराना वितरण योजना का शुभारंभ करते हुए पूर्व राज्यमंत्री बालासाहेब शिवरकर, साथ में शहर अध्यक्ष रमेश बागवे, शहर संघटक इमरान शेख उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
इमरान शेख जैसे सेवाभावी कांग्रेसी कार्यकर्ता के पीछे आम जनता को पुणे मनपा चुनाव में अपना समर्थन देना चाहिए। सामाजिक क्षेत्र में विविध जनहित में उनके द्वारा जारी गतिविधियों से सर्वधर्मीय नागरिकों को आधार देनेवाला उभरता हुआ युवा चेहरा इमरान शेख हैं। कम समय में राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में अपनी एक अलग छवि उन्होंने निर्माण की है। जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से लोकोपयोगी कार्यों की पहल कांग्रेसी कार्यकर्ता इमरान शेख ने की है। आगामी महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी का ही झंडा इस प्रभाग में इमरान शेख के रूप में निश्चित रूप से लहराएगा। यह विश्वास पूर्व गृहराज्य मंत्री व कांग्रेस पार्टी के पुणे शहर अध्यक्ष रमेश बागवे ने व्यक्त किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी कमेटी पुणे जिला शहर संघटक इमरान शेख के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन, प्रभाग क्रमांक 26 के विकलांग, निराधार, विधवा महिलाओं को हर माह स्व-खर्चे से किराना वितरण योजना, आयुष्मान भारत बीमा योजना के लाभार्थियों को कार्ड का वितरण व दीया फाउंडेशन की पहल का शुभारंभ पूर्व गृहराज्य मंत्री व कांग्रेस पार्टी के पुणे शहर अध्यक्ष रमेश बागवे के शुभ हाथों किया गया, तब आयोजित समारोह में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री बालासाहेब शिवरकर, महाराष्ट्र प्रदेश ओबीसी के महासचिव प्रशांत सुरसे, अल्पसंख्यक आघाडी पुणे शहर अध्यक्ष यासिन शेख, हड़पसर ब्लॉक अध्यक्ष शोएब इनामदार, महिला आघाडी अध्यक्षा माया ढूरे, जनसेविका नसीम शेख, पूर्व हड़पसर अध्यक्ष प्रशांत तुपे, हड़पसर निरीक्षक राहुल वंजारी, हड़पसर युवक अध्यक्ष अमित घुले, उपाध्यक्ष नितिन आरु, अल्पसंख्यक आघाडी बारामती अध्यक्ष समीर मनूर, स्वीकृत सदस्य ज्ञानेश्वर कांबले, उपाध्यक्ष वैभव डांगमाली, पूर्व उपसरपंच पुष्पा गायकवाड, कांग्रेस नेता अस्लम शेख, देवीदास लोणकर, एडवोकेट मच्छिंद्र वाडकर के साथ अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आगे बोलते हुए रमेश बागवे ने कहा कि भाजपा के पुणे महानगर पालिका में भ्रष्ट कारोबार से लोग खफा व परेशान हो गए हैं। पुणे मनपा पर कांग्रेस का झंडा लहराने के लिए जनता आतुर है। इमरान शेख ने नगरसेवक न रहते हुए भी इस परिसर में बहुत अच्छा काम किया है, कांग्रेस पार्टी आगामी मनपा चुनाव में उन्हें अवसर देगी और जनता को उन्हें समर्थन देना चाहिए।
प्रमुख अतिथि पूर्व राज्यमंत्री बालासाहेब शिवरकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हड़पसर विधानसभा मतदार संघ में कांग्रेसी कार्यकर्ता आगामी पुणे मनपा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।
समारोह का प्रास्ताविक पुणे जिला शहर संघटक इमरान शेख ने किया। समारोह को सफल बनाने के लिए मतीन शेख, इमरान पानसरे, अतीफ शेख, अजिज शेख, तौफिफ शेख, अक्षय बहिरट, सिटूसिंह कापसे, रहीम शेख, जबार शेख, अलीम बागवान के साथ इमरान शेख मित्र परिवार द्वारा अथक परिश्रम किया गया।
प्रमुख अतिथि पूर्व राज्यमंत्री बालासाहेब शिवरकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हड़पसर विधानसभा मतदार संघ में कांग्रेसी कार्यकर्ता आगामी पुणे मनपा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।
समारोह का प्रास्ताविक पुणे जिला शहर संघटक इमरान शेख ने किया। समारोह को सफल बनाने के लिए मतीन शेख, इमरान पानसरे, अतीफ शेख, अजिज शेख, तौफिफ शेख, अक्षय बहिरट, सिटूसिंह कापसे, रहीम शेख, जबार शेख, अलीम बागवान के साथ इमरान शेख मित्र परिवार द्वारा अथक परिश्रम किया गया।


0 टिप्पणियाँ