मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

समाजसेवक बच्चूसिंह टाक ‘जीव रक्षक योद्धा पुरस्कार’ से सम्मानित

‘जीव रक्षक योद्धा पुरस्कार’ से बच्चूसिंह टाक को सम्मानित करते हुए पुणे कैंटोन्मेंट बोर्ड के सीईओ अमित कुमार, साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि) 

समाजसेवक व शहीद भगतसिंह जीवरक्षक फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष बच्चूसिंह  टाक को कर्तव्य फाउंडेशन की  ओर से ‘जीव रक्षक योद्धा पुरस्कार’ देकर हाल ही में सम्मानित किया गया है। 
कर्तव्य फाउंडेशन की ओर से पुणे कैंप में आयोजित किए गए पुरस्कार वितरण समारोह में पुणे कैंटोन्मेंट बोर्ड के सीईओ अमित कुमार के शुभहाथों बच्चूसिंह टाक को जीव रक्षक योद्धा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर यहां लश्कर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कदम, पश्चिम महाराष्ट्र रेल्वे के सीईओ मोहन दुधाने, अग्निशामक दल कैन्टोन्मेंट बोर्ड के अधीक्षक रोहित रणपिसे, पूर्व नगरसेवक दिलीप गिरमकर, रविंद्र मालवदकर व अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। समाजसेवक व शहीद भगतसिंह जीवरक्षक फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष बच्चूसिंह टाक ने कहा कि आज के इस सम्मान से निश्चित रूप से हमारे द्वारा जारी समाज कार्य की सराहना एवं प्रशंसा करने के साथ-साथ हम जैसे जीवरक्षकों का हौसला और बढ़ जाता है, साथ ही समाज कार्य करने का हमारा जज्बा बढ़ जाता है। हमारा शहीद भगतसिंह जीव रक्षक फाउंडेशन पूरी तरह से आम जनता की सेवा में समर्पित है। कठिन परिस्थिति, संकट, मुश्किलों में फंसे लोगों की मदद करने के साथ-साथ उनकी जान बचाने के लिए तत्पर हमारे फाउंडेशन के जीवरक्षक अथक परिश्रम करते हैं। कर्तव्य फाउंडेशन की ओर से जीव रक्षक योद्धा पुरस्कार देकर जो हमारा सम्मान किया गया है, उसके लिए हम आपका शुक्रिया अदा करते हैं, यह पुरस्कार आगे समाज कार्य करने की हमें प्रेरणा देता रहेगा। 
पुरस्कार वितरण समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन  कर्तव्य फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास भांबुरे, कार्याध्यक्ष अशोक देशमुख, फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारीगण व सदस्यों द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ