मुंबई, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
भारतीय रेल दुनिया के सबसे बड़े परिवहन नेटवर्क में से एक है, जो देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों यात्रियों की सेवा करता है। असंख्य उपयोगकर्ता उन बुनियादी जरूरतों का उपयोग करते हैं जो रेलवे उन्हें अपनी यात्रा के दौरान प्रदान करता है। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में उपलब्ध शौचालय यात्रा में अपरिहार्य हैं और उनकी सफाई और स्वच्छता बनाए रखना रेलवे के लिए एक चुनौतीपूर्ण दायित्व है। स्वच्छता पखवाड़ा का 12 वां दिन स्वच्छ प्रसाधन (स्वच्छ शौचालय) की संकल्पना पर आधारित था।
मुंबई मंडल : सीएसएमटी, दादर और कल्याण स्टेशनों पर शौचालय की सफाई की गई, इसके अंतर्गत शौचालय की दीवारों और लॉबी क्षेत्र पर लगे दाग/धब्बों को मिटाना शामिल है। सीएसएमटी में शौचालयों में दुर्गंध को दूर करने के लिए वॉश बेसिन को अच्छी तरह से साफ किया गया। डॉकयार्ड रोड, सायन, चेंबूर, मुलुंड, शिवड़ी स्टेशनों आदि पर शौचालयों, मूत्रालयों और वॉश बेसिन की गहन सफाई की गई। सीएसएमटी, मझगांव, एलटीटी और दादर (टी) में ट्रेनों के शौचालयों की उचित सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी की गई।
पुणे मंडल : पुणे स्टेशन पर शौचालयों की सफाई, प्रतीक्षा कक्षों और विश्राम कक्षों के स्नान घर, शौचालयों और बेसिनों की सफाई के अलावा नालियों की सफाई की गई। डीआरएम कार्यालय पुणे के शौचालयों को भी साफ कर उन्हें सैनिटाइज किया गया।
सोलापुर मंडल : सोलापुर स्टेशन के प्रतीक्षालय व कार्यालयों में शौचालयों की सफाई की गई। स्वास्थ्य निरीक्षकों ने प्लेटफार्मों पर सार्वजनिक शौचालयों की सफाई की निगरानी की और स्वच्छता सुनिश्चित की है।
भुसावल मंडल : शेगांव, मुर्तुजापुर, अकोला, जलगांव, नासिक रोड आदि में पे एंड यूज शौचालयों सहित सभी सार्वजनिक शौचालयों की गहन सफाई की गई। भुसावल स्टेशन पर ठहरने वाली मेल / एक्सप्रेस विशेष ट्रेनों के शौचालयों को साफ कर उन्हें सेनेटाइज भी किया गया।
नागपुर मंडल : नागपुर मंडल के आरक्षण केंद्रों और बुकिंग कार्यालय के शौचालयों की सघन सफाई की गई। नागपुर स्टेशन के सभी सार्वजनिक शौचालयों की समुचित सफाई के लिए निरीक्षण किया गया।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई द्वारा जारी की गई है।

0 टिप्पणियाँ