मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 100.59 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं

पिछले 24 घंटों में 15,786 नये मामले सामने आए


     पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 61,27,277 खुराकें देने के साथ ही भारत ने 100 करोड़ टीके लगाने की उपलब्धि हासिल कर ली है। आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 100.59 करोड़ (1,00,59,04,580) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण की इस सफलता को 99,59,884 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।
    पिछले 24 घंटों में 18,641 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक)जो इस समय 3,35,14,449 है।
परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.16 प्रतिशत हैजो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है। सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल लाख से नीचे आ चुकी है और इस समय यह 1,75,745 हैजो 232 में दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.51 प्रतिशत हैं।
    देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा हैइसके तहत पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,24,263 जांच की गईं। भारत ने अब तक 59.70 करोड़ से अधिक (59,70,66,481) नमूनों की कोविड जांच की है। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गईतो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.31 प्रतिशत हैजो पिछले 119 दिनों में प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.19 प्रतिशत है। वह भी पिछले 53 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 136 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ