गंगा-तारा वृद्धाश्रम में रोटरी क्लब अमानोरा, एम्युकेअर ट्रस्ट व मोहनजी फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से फलों के पौधे लगाए गए।
हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
समाज के प्रति वचनबद्धता रखते हुए एक दिन वृद्धाश्रम में फल बांटने की प्रथा है। हालांकि, इससे आगे बढ़ें और भविष्य में हर दिन ताजे और साफ फल प्राप्त करें, इसके लिए 150 फलों के पौधे लगाए गए हैं। यह जानकारी रोटरी क्लब ऑफ अमानोरा के कृपालसिंह सिद्धू ने दी है।
वडकीगांव स्थित गंगा-तारा वृद्धाश्रम में रोटरी क्लब अमानोरा, एम्युकेअर ट्रस्ट व मोहनजी फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से 150 फलों के पौधे लगाए गए, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां गंगा-तारा वृद्धाश्रम की संस्थापिका अध्यक्षा नीता भोसले व सचिव एडवोकेट लक्ष्मी माने, अनिस अफसर, कला राघवन, कीर्ति खंडेलवाल, अक्षरा राघवन आदि पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। अन्नपूर्णा टीम की शशि ने वृक्षारोपण एवं संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया था।
0 टिप्पणियाँ