मुंढवा, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
हापकिडो बॉक्सिंग इंडिया के महासचिव राज वागतकर हापकिडो बॉक्सिंग एशिया असोसिएशन के महासचिव पद पर हाल ही में हुए एशिया असोसिएशन के चुनाव में चुने गए हैं। इस चुनाव में कुल 16 देशों ने मतदान किया, जिसमें एशिया असोसिएशन के महासचिव पद पर राज वागतकर को चुना गया। यह जानकारी हापकिडो बॉक्सिंग वेस्ट जोन के सचिव प्रशांत गायकवाड द्वारा दी गई है। देशभर से मास्टर राज वागतकर को शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
0 टिप्पणियाँ