सतर्कता जागरूकता सप्ताह के आयोजन की श्रेणी में दूसरे दिन सेमीनार में श्री प्रवीण दीक्षित, सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक, महाराष्ट्र राज्य मुख्य अतिथि थे। श्री दीक्षित पुणे से ऑनलाइन सेमीनार में शामिल हुए, उन्होंने "इंडिपेंडेंट इंडिया@75: सेल्फ रिलायंस विद इंटेग्रिटी" पर एक प्रस्तुति दी। अपने संबोधन में श्री दीक्षित ने कहा कि सतर्कता जागरूकता एक सप्ताह तक सीमित नहीं रहना चाहिए, यह एक सतत गतिविधि होनी चाहिए। सतर्कता विभाग का ही नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य भी होना चाहिए। हम में से प्रत्येक को अपना काम सत्यनिष्ठा से करना शुरू कर देना चाहिए।
समारोह की अध्यक्षता अपर महाप्रबंधक श्री बी के दादाभाेय ने की। इस अवसर पर बोलते हुए श्री दादाभाेय ने कहा, "किसी संगठन में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जागरूकता बुनियादी आवश्यकता है। सार्वजनिक उपयोगिता सेवाएं प्रदान करने वाले एक संगठन के रूप में, रेलवे उन क्षेत्रों में काम करता है जो सतर्कता के दृष्टिकोण से संभावित रूप से कमजोर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सतर्कता विभाग को पुलिसकर्मी की तरह अपनी भूमिका परामर्शदाता और मार्गदर्शक के रूप में करना होगी।
इससे पहले श्री एस. के. पंकज, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी, मध्य रेल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। सेमीनार का समापन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमुख विभागाध्यक्षों और मंडल रेल प्रबंधकों और अन्य अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत रूप से एक संवाद सत्र के साथ हुआ।
श्रीमती रेणु शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, पुणे ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। सेमिनार के दौरान सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया गया।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।
0 टिप्पणियाँ