मध्य रेल इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) को चालू करने के लिए स्टेशन और यार्ड लाइनों सहित लोनावला में विशेष यातायात ब्लॉक परिचालित करेगा। ब्लॉकों का संचालन दिनांक 27.10.2021 से 30.10.2021 तक किया जाएगा। हालांकि, प्रमुख यातायात ब्लॉक दिनांक 30.10.2021 को तीन चरणों में 05.20 बजे से 18.20 बजे तक परिचालित किया जाएगा, जिसके कारण ट्रेन चलने का पैटर्न निम्नानुसार होगा:
स्पेशल ट्रेनें रद्द
• 01007 सीएसएमटी-पुणे स्पेशल और 01008 पुणे-सीएसएमटी स्पेशल (डेक्कन एक्सप्रेस स्पेशल) यात्रा शुरुआत दिनांक 30.10.2021
स्पेशल ट्रेनों का पुनर्निर्धारण
• 01013 एलटीटी - कोयंबटूर एक्सप्रेस स्पेशल एलटीटी से 30.10.2021 की बजाये 31.10.2021 04.40 बजे प्रस्थान करेगी।
डाउन स्पेशल ट्रेनों का रेगूलेशन
• 04190 ग्वालियर-दौंड स्पेशल दिनांक 29.10.2021 को ग्वालियर से प्रस्थान कर दिनांक 30.10.2021 को एक घंटे के लिए चौक स्टेशन पर रेगुलेट की जाएगी।
• 01017 एलटीटी- कराइक्कल स्पेशल, 01019 सीएसएमटी-भुवनेश्वर स्पेशल और 07031 सीएसएमटी- हैदराबाद स्पेशल को ब्लॉक क्लियर होने तक रूट में रेगुलेट किया जाएगा।
अप स्पेशल ट्रेनों का रेगूशन
• 01014 कोयंबटूर - एलटीटी स्पेशल और 02164 चेन्नई - एलटीटी स्पेशल दिनांक 30.10.2021 को एलटीटी पहुँचने वाली गाड़ियों को मार्ग में रेगुलेट किया जाएगा और यह निर्धारित समय से क्रमशः 5 घंटे 20 मिनट और 3 घंटे 40 मिनट देरी से पहुंचेगी।
• 09053 चेन्नई-अहमदाबाद स्पेशल दिनांक 30.10.2021 को पुणे पहुँचने वाली ट्रेन वसई रोड पर 4 घंटे 45 मिनट देरी से पहुंचेगी.
दिनांक 30.10.2021 को लोनावला पहुंचने वाली सभी अप और डाउन स्पेशल ट्रेनें 15 से 30 मिनट देरी से गंतव्य / इंटरचेंज प्वाइंट पर पहुंचेंगी।
पुणे-लोनावला उपनगरीय ट्रेनें
वर्तमान में परिचालित सभी पुणे-लोनावला उपनगरीय लोकल ट्रेनें दिनांक 30.10.2021 को रद्द रहेंगी। लोनावला में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के चालू होने तक उपनगरीय लोकल ट्रेनें लोनावला से पहले तक चल सकती हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि इस बुनियादी ढांचे के काम के कारण होने वाली असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन को सहयोग करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है
0 टिप्पणियाँ