मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

बीमारियों से बचने के लिए सभी को अपने हाथ साबुन से धोते रहना चाहिए : प्रा. ए. एल. फडतरे

कार्यक्रम में दायें से प्रधानाध्यापिका सुरेखा चोपडे, स्कूल के विद्यार्थी और पी.एम. शाह फाउंडेशन की वैष्णवी भोसले शामिल हुए।

हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

हम धन्यवाद कहने, स्वागत करने, अभिवादन करने या बधाई देने के लिए हाथ मिलाते हैं। उस समय दूसरे का हाथ अपने हाथ में लेते हैं। सामने वाले व्यक्ति के हाथ आपको साफ दिखते हैं, लेकिन अगर आपके सामने वाला व्यक्ति बात करते, छींकते या खांसते समय अपने हाथों को अपने मुंह के सामने रखता है तो उसके शरीर से निकनेवाले कीटाणु उसके हाथों पर हो सकते हैं। ये कीटाणु आपके हाथों द्वारा आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और आपको कई तरह की बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। इसलिए अपने हाथों को साबुन से साफ करने की जरूरत है। यह विचार प्राध्यापक ए. एल. फड़तरे ने व्यक्त किये। वे पी. एम. शाह फाउंडेशन, फ्लेयर नेटवर्क प्रा. लिमिटेड पुणे और पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर प्राइमरी स्कूल, सांगवी के सहयोग से हाथ स्वच्छता कार्यक्रम में छात्रों का मार्गदर्शन कर रहे थे।
इस गतीविधि की समन्वयक वैष्णवी भोसले ने कहा कि शौचालय जाने के बाद, शरीर के विभिन्न हिस्सों को छूने के बाद, पालतू जानवरों को छूने के बाद, सफाई करने के बाद या कचरे के संपर्क में आने के बाद, गंदगी और कीटाणु हाथों की तैलीय त्वचा से चिपक जाते हैं, इसलिए उपरोक्त किसी भी गतिविधि के बाद या भोजन से पहले और भोजन के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना आवश्यक है।
पी. एम. शाह फाउंडेशन के निदेशक अभिवक्ता चेतन गांधी के नेतृत्व में इस गतिविधि का  आयोजन न्यू इंग्लिश स्कूल ससाणेनगर, डॉ. दादा गुजर माध्यमिक विद्यालय तरवडेबस्ती, लिटिल फ्लावर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल ढमालवाड़ी, ज्ञानसागर प्राइमरी स्कूल लक्ष्मी कालोनी, चंद्रकांत दरोड़े प्राइमरी स्कूल शिवाजीनगर आदि स्कूलों में इन कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। 
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर प्राइमरी स्कूल सांगवी की प्रधानाध्यापिका सुरेखा चोपडे, संपर्क शिक्षिका वैशाली देशमुख, पी.एम. शाह फाउंडेशन के रूपाली नायडू, सरस्वती मेहता, सायली फुंडे और रवींद्र कावरे ने कड़ी मेहनत की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ