हड़पसर शिवसेना के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर द्वारा प्रशासन से मांग अन्यथा आंदोलन
हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
हाल ही में हुई बारिश में पंडित जवाहरलाल नेहरू सब्जी मंडी लबालब हो गई। हड़पसर सब्जी मंडी की विविध समस्याओं के बारे में पिछले दो सालों से पुणे महानगर पालिका के हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय को निवेदन देकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करके अवलोकन कर रहा हूं। समय पर ध्यान देकर बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए ईमानदारी से प्रयास किया जाता तो यह समय नहीं आता? गरीब सब्जी विक्रेताओं के माल का नुकसान नहीं होता, उपभोक्ताओं को नुकसान नहीं होता? इस समस्या के लिए हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय प्रशासन जिम्मेदार है? क्या गहरी नींद से उठकर प्रशासन कोई कदम उठाएगा? यह सवाल सुस्त प्रशासन से हड़पसर शिवसेना के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने पूछा है।
उन्होंने आगे कहा कि पंडित नेहरू सब्जी मंडी बारिश के पानी से पूरी भर गई है। बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से, जलवाहिनी की मरम्मत नहीं होने के कारण पूरे बाजार में घुटनों तक पानी भर गया था। नतीजतन सब्जियां बारिश के पानी में बहकर जाने से विक्रेताओं का भारी नुकसान हुआ है। सब्जी मंडी की समस्याओं को लेकर पुणे महानगर पालिका के हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय में सब्जी विक्रेताओं ने जाकर अनेक बार निवेदन व शिकायतें देकर भी जानबूझकर अनदेखी की गई, जिसका परिणाम आज दिखाई दे रहा है। फिर से एक बार मनपा प्रशासन से सब्जी विक्रेता दयानंद राऊत, संतोष होले, चंद्रकांत टिलेकर, मयूर फडतरे व रामदास लोखंडे ने बारिश के पानी के नाले की तत्काल मरम्मत और उसे बदलने की मांग की है।
शिवसेना उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने अंत में कहा कि हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के पास बारिश के पानी की निकासी के लिए नई नलिकाएं बिछाना, साथ ही सब्जी मंडी की अन्य सुविधाओं के लिए लिखित रूप से मांग की थी, उस पर 10 लाख रुपये निधि उस समय के क्षेत्रीय अधिकारी सोमनाथ बनकर ने मंजूर की थी उसके बावजूद अब तक काम की शुरूआत क्यों नहीं की गई? अत: प्रशासन से अनुरोध है कि प्रत्यक्ष रूप में काम की शुरूआत जल्द से जल्द की जानी चाहिए अन्यथा हड़पसर शिवसेना द्वारा सब्जी मंडी के विक्रेताओं को साथ लेकर क्षेत्रीय कार्यालय में मोर्चा निकालकर कानूनी तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ