मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र राज्य के पर्यटन स्थलों का प्रचार एवं प्रसार होना चाहिए : विजय देशमुख

‘टूरिज्म फोरम ऑफ महाराष्ट्र लोगो’ का किया गया अनावरण
टूरिज्म फोरम ऑफ महाराष्ट्र लोगो का अनावरण करते हुए पुणे के अतिरिक्त जिलाधिकारी विजय देशमुख, सुप्रिया करमरकर, अस्मिता मोरे, टूरिज्म फोरम ऑफ महाराष्ट्र के अध्यक्ष राजेश आरगे, प्रियांका रांका, अनुराग सिन्हा, कृष्णा गोपालन, वैष्णवी वाटवे, सारंग भिडे, पांडुरंग तावरे, सारंग शिंदे व मनोज मेनन उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

महाराष्ट्र राज्य के पर्यटन स्थलों का प्रचार एवं प्रसार होना चाहिए। टूरिज्म सेवा से स्थानीय लोगों को रोजगार किस तरह मिल सके, इस हेतु सरकार की कोशिशें जारी हैं। ट्रेनिंग बिल्ड, टेक्नोलॉजी, ब्रांडिंग व कम्युनिकेशन, सर्टीफिकेशन व एक्रेडिशन चार स्तंभ की मदद से टूरिज्म इको सिस्टम की स्थापना की गई है। अपने राज्य के गढ़- किलों को पर्यटन सेवा का मुख्य केन्द्र बिंदु बनाएं। सीजनल टूरिज्म सेवा को बढ़ावा दें। यह विचार पुणे के अतिरिक्त जिलाधिकारी व जिला पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष विजय देशमुख ने व्यक्त किए।
टूरिज्म फोरम ऑफ महाराष्ट्र पर्यटन सेवा देनेवाली संस्था के उद्घाटन के अवसर पर वे बोल  रहे थे। इस अवसर पर यहां उपजिलाधिकारी अस्मिता मोरे, एमटीडीसी के प्रादेशिक व्यवस्थापक दीपक हरणे, पर्यटन संचालनालय पुणे विभाग की उपसंचालक सुप्रिया करमरकर, वरिष्ठ क्रीड़ा पत्रकार सूनंदन लेले, टूरिज्म फोरम ऑफ महाराष्ट्र के अध्यक्ष राजेश आरगे, उपाध्यक्ष प्रियांका रांका, सचिव कृष्णा  गोपालन, कोषाध्यक्षा वैष्णवी वाटवे, समिति के सभासद सारंग भिडे, पांडुरंग तावरे, सागर शिंदे, मनोज मेनन, अनुराग सिन्हा, संजय नाईक व अन्य प्रमुख रूप से   उपस्थित थे। प्रमुख अतिथि पर्यटन संचालनालय पुणे विभाग की उपसंचालक सुप्रिया करमरकर व वरिष्ठ क्रीड़ा पत्रकार सूनंदन लेले ने वर्तमान परिस्थिति में टूरिज्म मार्केटिंग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
टूरिज्म फोरम ऑफ महाराष्ट्र के अध्यक्ष राजेश आरगे ने इस अवसर पर कहा कि हमने महाराष्ट्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र मंच का पर्यटन मंच स्थापित किया है। महाराष्ट्र पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक और भारतीय स्तर पर प्रयास करना महाराष्ट्र को भारत में एक प्रमुख पर्यटन राज्य बनाना, यह काम टूरिज्म फोरम ऑफ महाराष्ट्र करेगा। फोरम का उद्देश्य महाराष्ट्र में पर्यटन में योगदान करनेवाले सभी संगठनों, व्यक्तियों और अन्य हितधारकों को एक साझा मंच प्रदान करना है। हम अपने मंच के माध्यम से महाराष्ट्र में विभिन्न स्थानों और प्रतिष्ठानों जैसे होटल, यात्रा व्यवस्था, गाइड, विभिन्न साहसिक खेल प्रदाताओं, कृषि-पर्यटन संगठनों, होम स्टे, यात्रा आरक्षण संगठनों को पेश करने का प्रयास करेंगे। पर्यटन व्यवसाय फिर से शुरू होने के कगार पर है और आइए हम महाराष्ट्र को पर्यटन में अग्रणी बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हों।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन टूरिज्म फोरम ऑफ महाराष्ट्र के सदस्य सारंग भिडे और आभार प्रदर्शन फोरम के सचिव कृष्णा गोपालन ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ