मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी को राज्य में अव्वल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा : रोहन सुरवसे पाटिल

हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी को बुलंदी तक पहुंचाने के लिए प्रामाणिक रूप से पूरी लगन व निष्ठा से कांग्रेस पार्टी का काम करूंगा। महाराष्ट्र राज्य में कांग्रेस पार्टी को अधिक मजबूत बनाने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी को राज्य में अव्वल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नानासाहेब पटोले, कांग्रेस प्रदेश युवा अध्यक्ष सत्यजीत तांबे और पूर्व विधायक मोहन जोशी के नेतृत्व में अब एक ही नारा पूरे महाराष्ट्र राज्य में गूंजते हुए सुनाई देगा ‘कहो दिल से कांग्रेस फिर से।’ यह विचार स्वाभिमानी ब्रिगेड संघटना के संस्थापक अध्यक्ष व कांग्रेस के युवा नेता रोहन सुरवसे पाटिल ने व्यक्त किए। 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नानासाहेब पटोले, कांग्रेस प्रदेश युवा अध्यक्ष सत्यजीत तांबे  व पूर्व विधायक मोहन जोशी के मार्गदर्शन में रोहन सुरवसे पाटिल को कांग्रेस पार्टी जल्द ही महाराष्ट्र प्रदेश की जिम्मेदारी देनेवाली थी, कुछ दिन पहले यह चर्चा थी, इस विषय पर अपना विचार व्यक्त करते हुए वे बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता की पार्टी है। मुझे कोई पद मिले, इसकी मुझे कोई अपेक्षा नहीं है। कोई मुझे पद या सम्मान मिले इस हेतु नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी की विचार धारा से प्रेरित होकर खुद मैं कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ गया हूं। पद मिलेगा तब मिलेगा, बाद की बात है, लेकिन इस समय हम बहुत ईमानदारी से काम कर रहे हैं। हमारे मार्गदर्शक कांग्रेस प्रदेश युवा अध्यक्ष सत्यजीत तांबे के नेतृत्व में पार्टी को घर-घर तक पहुंचाने के लिए और प्रयास किए जाएंगे।
रोहन सुरवसे पाटिल ने कुछ साल पहले स्वाभिमानी ब्रिगेड संघटना की स्थापना की। संगठन के माध्यम से उन्होंने राज्य में अपना प्रभाव बनाना जारी रखा। किसी प्रकार की कोई राजनीतिक विरासत उन्हें नहीं मिली है। रोहन सुरवसे पाटिल अपने अच्छे स्वभाव, उत्कृष्ट सोच, सुसंस्कृत सामाजिक कार्यकर्ता, संयम, नम्रता, शिष्टाचार के कारण ही सभी युवाओं के लिए प्रेरणा और आशा के स्रोत बने हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ