मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रा. रविकिरण गलंगे को राज्यस्तरीय पुरस्कार प्रदान

पुणे, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा, पुणे के सहसचिव प्रा.रविकिरण गलंगे को मनुष्यबल विकास लोकसेवा अकादमी, मुंबई की ओर से राज्यस्तरीय पुरस्कार हाल ही में प्रदान किया गया। महाराष्ट्र के सामाजिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के उपलक्ष्य में संबंधितों को विविध पुरस्कारों से अकादमी द्वारा सम्मानित किया जाता है। कोरोना महामारी के कारण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अड. कृष्णाजी जगदाले एवं कुछ मान्यवरों की उपस्थिति में आनलाइन पद्धति से कार्यक्रम संपन्न हुआ था। पुरस्कार के रूप में स्मृतिचिह्न, प्रमाणपत्र, शाल, मेडल एवं बज देकर सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ