राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की ओर से केंद्र सरकार द्वारा फिर से गैस की कीमतें बढ़ाने का विरोध करते हुए चूल्हे पर रोटी बनाकर ससाणेनगर में गैस की कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ तीव्र आंदोलन किया गया।
हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
केंद्र सरकार द्वारा फिर से गैस की कीमतें बढ़ाने का विरोध करते हुए चूल्हे पर रोटी बनाकर ससाणेनगर में गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ जोरदार आंदोलन और महंगाई में दिन-ब-दिन हो रही वृद्धि का विरोध राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से किया गया। बढ़ती महंगाई के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल के आदेशानुसार हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के अध्यक्ष प्रशांत जगताप के मार्गदर्शन में यह आन्दोलन लिया गया है। यह जानकारी आन्दोलन के आयोजक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ.शंतनु जगदाले ने दी है।
आन्दोलन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के कार्याध्यक्ष अमर तुपे, संदीप बधे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की महिला अध्यक्षा पूनम पाटिल, पूर्व महापौर वैशाली बनकर, पूर्व उपमहापौर निलेश मगर, नगरसेवक योगेश ससाणे, सुनील बनकर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेन्द्र घुले, समन्वयक योगेंद्र गायकवाड, स्वीकृत सदस्य संजीवनी जाधव, उद्योजगपति नितिन टकले, शहर उपाध्यक्ष राहुल घुले, महिला पदाधिकारी वंदना मोडक, शीतल शिंदे, अश्विनी जगताप, वैष्णवी सातव, उमेश कोंढालकर, राजेंद्र गारूडकर, जतिन कांबले, राकेश कामठे, डॉ.लालासाहेब गायकवाड, निलेश घुले, कलेश्वर घुले, सागरराजे भोसले, राम कसबे, विक्रम जाधव, राजेश आरणे, शौकीन सैयद, आयुब पठाण आदि सहित अन्य पदाधिकारी व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
15 लाख देता हूं, नागरिकों को हसीन ख़्वाब दिखानेवाले नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ाकर नागरिकों को महंगाई की खाई में धकेल दिया है। आगामी पुणे महानगरपालिका चुनावों में सत्ताधारी पार्टी भाजपा को घर पर बिठाकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का चुनाव में समर्थन कीजिए। यह अपील पूर्व महापौर वैशाली बनकर व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की महिला अध्यक्षा पूनम पाटिल ने की है।
आन्दोलन के आयोजक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले ने अंत में कहा कि केंद्र सरकार ने अच्छे दिन का सपना दिखाकर आम आदमी को ठगना शुरू कर दिया है, साथ ही आम जनता को झूठे सपने दिखाकर महंगाई बढ़ाई है। पुणे के सर्वांगीण विकास के लिए महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व में पुणे महानगरपालिका में सत्ता लाने के लिए पुणे के लोगों को आगे आना चाहिए।
0 टिप्पणियाँ