मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्वच्छ भारत अभियान समिति पश्चिम महाराष्ट्र के अध्यक्ष पद पर राहुल शेवाले नियुक्त

हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

स्वच्छ भारत अभियान  समिति के पश्चिम महाराष्ट्र अध्यक्ष पद पर पुणे जिला भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल शेवाले  को नियुक्त किया गया है। स्वच्छ भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक  सांसद यशवंतसिंह दरबार के शुभहाथों राहुल शेवाले को नियुक्तिपत्र दिया गया।
इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के प्रमुख राजेंद्र फडके, सैल्युट तिरंगा के प्रमुख राजेश झा, स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश अध्यक्ष मच्छिंद्र दगडे पाटिल, प्रदेश संयोजक सचिन देशपांडे, विजय कुलकर्णी, वैभव मुरकुटे, कांचन कुंबरे, स्वप्निल शाह, किरण दगडे, प्रसाद सरमोदक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
स्वच्छ भारत अभियान समिति के नव निर्वाचित पश्चिम महाराष्ट्र के अध्यक्ष राहुल शेवाले ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के सभी शहरों के नागरिकों को स्वच्छ पर्यावरण और अच्छा स्वास्थ्य मिले, इसलिए केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान को पूरे देश में लागू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ, सुंदर व पर्यावरण युक्त देश का सपना पूरा करने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान को लगातार प्रतिसाद मिल रहा है। घर स्वच्छ होगा तो गांव स्वच्छ होगा, गांव स्वच्छ होगा तो शहर स्वच्छ होगा, शहर स्वच्छ होगा तो ही राज्य और देश स्वच्छ होगा। स्वच्छता देश के स्वास्थ्य को स्वच्छ रखने में भी मदद करेगी, इसलिए समिति इस पर काम करती रहेगी कि प्रधानमंत्री द्वारा तय किए गए इस अभियान का काम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक कैसे पहुंचे? 
इस समिति के तहत नदियों और झीलों की सफाई, महिलाओं के लिए शौचालयों का निर्माण, सैनिटरी नैपकिन का उन्मूलन, दैनिक उत्पन्न कचरे पर उपापयोजना करना, साथ ही राज्य में गढ़ और किलों का संरक्षण और सफाई, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के काम को और बड़े पैमाने पर बढ़ाना आदि काम किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने इसके लिए करोड़ों रुपये उपलब्ध कराए हैं। इस  समिति के माध्यम से हम जल्द ही इंद्रायणी नदी की सफाई के लिए केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगे।  साथ ही हम राज्य के सभी गढ़ और किलों के संरक्षण के लिए भी काम करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ