स्व. दशरथ बलीबा भानगिरे अस्पताल व अन्य कार्यों का लोकार्पण समारोह सम्पन्न
स्व. दशरथ बलीबा भानगिरे अस्पताल का लोकार्पण करते हुए मंत्री एकनाथ शिंदे, साथ में नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे, शिवसेना उपनेता शिवाजीराव आढलराव पाटिल, संपर्क प्रमुख सचिन आहिर, पूर्व राज्यमंत्री विजय शिवतारे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि स्वतंत्र महानगरपालिका का कोई प्रस्ताव नहीं है। पुणे की गुंठेवारी को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।
हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
शिवसैनिक आम जनता का साथी है। आम जनता के साथ शिवसेना पार्टी का गहरा नाता है। शिवसेना पार्टी चुनाव से पहले वचननामा प्रकाशित कर 95% काम पूरा करके दिखाती है, इसलिए मतदाता फिर से शिवसेना को वोट देते हैं। नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने मूलभूत समस्याओं के समाधान के साथ स्वास्थ्य के लिए अस्पताल स्थापित किए, जनता के साथ न्याय किया, हिंदू हृदयसम्राट शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे की शिक्षा एवं सीख को उन्होंने आत्मसात किया है। यह गौरवोद्गार शहरी विकास और निर्माण मंत्री एकनाथ शिंदे ने व्यक्त किया।
प्रभाग क्रमांक 26 मोहम्मदवाडी के कार्यक्षम नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे के अथक प्रयासों से विकसित किए गए स्व. दशरथ बलीबा भानगिरे अस्पताल, स्व. मधुकर रंगुजी घुले (पाटिल) सब्जी मंडी का लोकार्पण, साथ ही करीब 5 करोड़ रुपयों की निधि से तुकाईदर्शन से साई विहार नेहरू पार्क को जोड़नेवाली जलवाहिनी का काम, पालखी रास्ता, कलवर्ट विकसित करना व सर्वे नं. 17, 18 से जानेवाली सड़क का लोकार्पण मंत्री एकनाथ शिंदे के शुभहाथों किया गया तब आयोजित किए गए समारोह में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां शिवसेना उपनेता शिवाजीराव आढलराव पाटिल, संपर्क प्रमुख सचिन आहिर, पूर्व राज्यमंत्री विजय शिवतारे, सहसंपर्क प्रमुख आदित्य शिरोडकर, पुणे महानगरपालिका आयुक्त विक्रम कुमार, महानगर पालिका गटनेता पृथ्वीराज सुतार, नगरसेविका प्राची आल्हाट, जिलाप्रमुख विजय देशमुख, शहर प्रमुख संजय मोरे, उपशहरप्रमुख समीर तुपे, बाला साहेब भानगिरे, राजेंद्र बाबर, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख संघटक संजय सपकाल, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की उपसंघटिका नीता भोसले, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की समन्वयक प्रा.विद्या होडे, सारिका डालिंबकर, विभागप्रमुख अभिमन्यु भानगिरे, उपविभागप्रमुख शाश्वत घुले, महेंद्र बनकर, संतोष होडे सहित अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
समारोह में कोरोना संक्रमण के कठिन समय में चिकित्सा क्षेत्र में अहम भूमिका निभानेवाले चिकित्सक दिलीप माने, डॉ. सचिन आबने, डॉ. मंगेश वाघ, डॉ. अशोक जैन, डॉ. राज कोद्रे, डॉ. पूनम कोद्रे, डॉ. श्रुती गोडबोले, डॉ.वंदना आबने, डॉ. मनीषा सोनवणे डॉ.सतीश सोनवणे, डॉ. नितिन नेटके, डॉ. संपत डुंबरे पाटिल का विशेष कोविड-19 योद्धा के रूप में मंत्री एकनाथ शिंदे के शुभहाथों विशेष गौरव किया गया।
नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने इस अवसर पर कहा कि रास्ते, बिजली, पानी, ड्रेनेज आदि कामों के साथ-साथ नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा मिल सकें, इस मुख्य उद्देश्य से अस्पताल स्थापित किया गया है। नागरिकों की जरूरत को समझते हुए सब्जी मंडी शुरू की गई है। उद्यान, विरंगुला केंद्र, पालखी मार्ग, कलवर्ट आदि कार्य प्रगति पथ पर हैं। आगामी महानगर पालिका चुनाव में प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार की डिपॉजिट भी जब्त हो जाएगी, ऐसी कड़ी हार उन्हें मिलेगी।
0 टिप्पणियाँ