छठी बार जर्मनी में आर्यनमैन खिताब प्राप्त करनेवाले दशरथ जाधव को सम्मानित करते हुए सांसद डॉ.अमोल कोल्हे, साथ में विधायक चेतन तुपे, नगरसेविका हेमलता मगर, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ.शंतनु जगदाले व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
निष्ठा, जिद्द, लगन एवं लक्ष्य जीत की नीव मजबूत करते हैं, आपको अपना लक्ष्य अगर प्राप्त करना हो तो आपकी नजर आपकी सफलता की राह पर होनी चाहिए। इसका एक उत्तम आदर्श खेल की दुनिया के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दशरथ जाधव के रूप में हमारे सामने है। छठी बार जर्मनी में आर्यनमैन खिताब प्राप्त करनेवाले दशरथ जाधव की प्रेरणा से हड़पसर परिसर में सैकड़ों साइकिलसवार निर्माण हो रहे हैं। उद्योग क्षेत्र की प्रतिष्ठा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी आपने अपनी अलग पहचान निर्माण की है। हमारे देश की आगामी युवा पीढ़ी के आयडॉल दशरथ जाधव नई पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे। यह विचार शिरूर लोकसभा मतदार संघ के सांसद डॉ.अमोल कोल्हे ने व्यक्त किए।
जर्मनी में ‘आर्यनमैन’ के खिताब से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर करनेवाले दशरथ जाधव को डॉ.अमोल कोल्हे ने मगरपट्टा स्थित उनके आवास पर सम्मानित किया, तब वे बोल रहे थे। यहां हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे, पूर्व महापौर राजलक्ष्मी भोसले, नगरसेविका हेमलता मगर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ.शंतनु जगदाले, कार्याध्यक्ष अमर तुपे, पूर्व नगरसेवक सुनील बनकर, स्वीकृत सदस्या संजीवनी जाधव, सागरराजे भोसले, पूर्व उपसरपंच रुपेश तुपे, विक्रम जाधव, प्रशांत पवार आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर साऊथ अफ्रीका में शिखर पार करनेवाली डॉ. मनीषा सोनवणे का भी विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ.शंतनु जगदाले द्वारा किया गया था।
0 टिप्पणियाँ