मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महिलाओं में हुनर व आत्मविश्वास निर्माण करने का काम कर रहा है दीया फ़ाउंडेशन : नसीम शेख

हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

महिलाओं में हुनर व आत्मविश्वास निर्माण करने का काम दीया फ़ाउंडेशन कर रहा है। महिलाओं में आनन्द, उत्साह और जुनून के के साथ-साथ नई चीजें सिखाने में हमारा फ़ाउंडेशन अहम भूमिका निभाएगा। ऐसे हीरो को ताराशकर जीवन की बुलंदियों तक उन्हें पहुँचाने का जिम्मा हम उठाएंगे। महिलाएं देश को आगे बढ़ाते हुए समाज को तरक्की की राह पर भी लाती हैं। महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए महिला सशक्तिकरण का संदेश सब तक पहुंचाकर उनका सपना पूरा कर उन्हें सशक्त करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। महिलाओं को स्वावलंबी की राह दिखाने का काम दीया फ़ाउंडेशन कर रहा है। यह विचार दीया फ़ाउंडेशन की प्रमुख नसीम शेख व अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी कमेटी पुणे जिला शहर के संघटक इमरान शेख ने व्यक्त किए। 
उन्होंने कहा कि महिलाओं में आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है। महिला नई-नई चीजें सीखने के लिए उत्सुक रहती हैं वे उच्च ऊर्जा से परिपूर्ण हैं। उसे मद्देनजर रखते हुए दीया फ़ाउंडेशन की ओर से महिला व युवतियों के लिए घर पर ही रोजगार प्राप्त करने का अवसर दे रहा है। विविध प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा जो इस प्रकार है- दीपक पेंटिंग, थर्माकॉल बॉल्स, मसाला पापड़, कांदा पाउडर, आकाश कंदील, केक बनाना आदि। आपको प्रशिक्षण देकर तत्काल आपको रोजगार उपलब्ध किया जाएगा, जिसके माध्यम से हर महीना 6 से 8 हजार रुपयों की आमदनी कर सकती हैं। इस कार्य के लिए कम से कम 10 से 15 महिलाओं का एक गुट होना अनिवार्य है। 
दीया फ़ाउंडेशन की प्रमुख नसीम शेख व अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी कमेटी पुणे जिला शहर के संघटक इमरान शेख ने अंत में बताया कि इस पहल का निश्चित रूप से महिलाओं को लाभ उठाना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारे दीया फ़ाउंडेशन के जनसंपर्क कार्यालय, शॉप नंबर-3, गंगा विलेज, हांडेवाडी रोड, हड़पसर, पुणे या मोबाइल नंबर- 8080276541/ 8856001342 पर संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ