मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर राष्ट्रीय एकता दिवस का किया गया आयोजन

पुणे, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे रेल मंडल पर विभिन्न स्टेशनों, डिपो, कार्यालयों में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम मंडल कार्यालय में आयोजित किया गया जहां अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलम चंद्रा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई, जिसमें राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने,  अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने भरसक प्रयत्न करने, सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा देश की एकता को अखंड रखना संभव हो सका, उसी एकता की भावना से यह शपथ लेने, देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का संकल्प करने की शपथ दिलाई। इस दौरान डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसमें अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रकाश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। 
इसी क्रम में रेल सुरक्षा बल दस्ते द्वारा परेड का आयोजन किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलम चंद्रा ने परेड की सलामी ली। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. तुशाबा शिंदे, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त उदयसिंह पवार एवम् सहायक क्रीड़ा अधिकारी राहुल गर्ग ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ