मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वाघजाई माता सब्जी मंडी के विक्रेताओं ने मनाई दिवाली से पहले दिवाली

इमरान शेख ने सब्जी मंडी में बिजली  करवाई उपलब्ध

वाघजाई माता सब्जी मंडी में बिजली की व्यवस्था करते हुए दीया फाउंडेशन के प्रमुख इमरान शेख, दूसरे चित्र में वाघजाई माता सब्जी मंडी के विक्रेता इमरान शेख को सम्मानित करते हुए उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए.प्रतिनिधि)


दीया फाउंडेशन की ओर से दिवाली से पहले ही वाघजाई माता सब्जी मंडी के विक्रेताओं ने दिवाली मनाई। चार साल से बिजली आपूर्ति से वंचित सब्जी मंडी के विक्रेताओं के चेहर पर खुशी की मुस्कान दीया फाउंडेशन ने दी है। इमरान शेख द्वारा उठाए गए कदम के कारण सब्जी मंडी रोशनी से झगमगा उठी है। 
वाघजाई माता सब्जी मंडी पिछले चार साल से बिजली आपूर्ति से वंचित थी, उक्त समस्या से सब्जी मंडी के विक्रेताओं ने इमरान शेख से मिलकर बताया कि महानगरपालिका की लाइट आने तक हम विक्रेता अंधेरे में अपना व्यवसाय करते हैं। मंडी में बिजली की व्यवस्था न होने के कारण मुश्किलें व दिक्कतों से अवगत कराया। परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इमरान शेख ने वाघजाई माता सब्जी मंडी की बिजली की व्यवस्था हेतु बिजली के मीटर प्राप्त करवाकर चार सालों से अंधेरे में डूबी सब्जी मंडी को पूरी तरह रोशनी से झगमगा दिया। वो नजारा देखकर वाघजाई माता सब्जी मंडी के विक्रेता बहुत भावुक हो गए थे। हमें बिजली की परेशानी से बचाने का काम इमरान शेख ने सचमुच किया है। यह प्रतिक्रिया भावुक महिला विक्रेताओं ने व्यक्त की। इस अवसर पर वाघजाई माता सब्जी मंडी के विक्रेताओं ने दीया फाउंडेशन के प्रमुख इमरान शेख व उनके सहयोगियों का शुक्रिया अदा करते हुए उनका सम्मान किया। 
इस अवसर पर यहां यास्मिन खान, हुसेन शेख, यूनुस शेख, संदीप खरात, अल्लाद्दीन शेख, शाहरुख खान, सचिन जगताप, शाहिन सैयद, ज्ञानेश्वर पवार, रफीक शेख, शाहीजा शेख, दीया फाउंडेशन के सदस्य मतीन शेख, तौसिफ शेख, सिटू सिंग, बाबा शेख, आतिफ शेख, साहिल शेख आदि उपस्थित थे। 
दीया फाउंडेशन के प्रमुख इमरान शेख ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वाघजाई माता सब्जी मंडी के विक्रेताओं की समस्या हल व समाधान करने के लिए हमेशा पहल करता रहूंगा। सब्जी मंडी सुरक्षा, कचरा, स्वच्छतागृह की सफाई, ऐसी  अन्य मूलभूत समस्याओं का सामना कर रही है। 
दीया फाउंडेशन के माध्यम से समस्या सुलझाने की कोशिश करूंगा और सब्जी मंडी के विक्रेताओं को राहत दूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ