यश रवि पार्क सोसाइटी के अध्यक्ष वैभव माने द्वारा मांग
हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
हांडेवाडी रोड पर चिंतामणीनगर में यश रवि पार्क सोसाइटी की 20 फीट लंबी सुरक्षात्मक दीवार सोमवार 18 अक्टूबर की सुबह गिर गई। प्रशासन व सोसाइटी के नागरिकों की आपत्ति से सड़क पर जारी काम ठप है, इसलिए कोई हलचल न होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन अब सोसाइटी की सुरक्षात्मक दीवार बनाकर सहयोग करे। यह मांग प्रशासन से यश रवि पार्क सोसाइटी के अध्यक्ष वैभव माने ने की है।
वैभव माने ने आगे कहा कि हांडेवाडी रोड पर यश रवी पार्क के कंपाउंड को लगकर कालेपडल व ससाणेनगर से रेल्वे लाइन के नीचे से अंडरपास करने के लिए 2018 में रास्ते का काम करते वक्त दीवार में दरार आ गई और दीवार का आधार टूट गया, जिससे दीवार गिरने का खतरा बढ़ गया। नागरिकों की आपत्ति से काम रुका। प्रशासन को दीवार बनानी चाहिए क्योंकि सुरक्षा दीवार खतरे में है, यह मांग सोसाइटी की ओर से प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से की, लेकिन वह अभी भी साझा करने में असमर्थ है। भविष्य के खतरे को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा दीवार का निर्माण कराना चाहिए अन्यथा प्रशासन के विरोध में सोसाइटी के निवासियों को साथ में लेकर आंदोलन किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ