आधार प्रतिष्ठाण की ओर से महिला सफाईकर्मियों को साड़ी व ड्रेस वितरित करते हुए प्रतिष्ठाण के अध्यक्ष महेश ससाणे, प्रतिष्ठान की उपाध्यक्षा माया ससाणे, शिवसेना के युवा नेता अमित गायकवाड व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
कोरोना संक्रमण के कठिन काल में सफाईकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी व कर्तव्य बखूबी तरह से निभाया है। संकट की इस घड़ी में सफाईकर्मियों का योगदान सराहनीय रहा है। कोरोना की दूसरी लहर की परिस्थिति में भी अपनी सेवा करने में सफाईकर्मियों ने अच्छी भूमिका निभाई है, उसे मद्देनजर रखते हुए सही मायने में कोरोना योद्धा सफाईकर्मी ही हैं। यह विचार आधार प्रतिष्ठाण के अध्यक्ष महेश ससाणे ने व्यक्त किए।
नवरात्र समारोह के अवसर पर एक सामाजिक प्रतिबद्धता के रूप में ससाणेनगर में आधार प्रतिष्ठाण की ओर से महिला सफाईकर्मियों को साड़ी व ड्रेस वितरित किए गए, तब वे बोल रहे थे। यहां शिवसेना के युवा नेता अमित गायकवाड, आधार प्रतिष्ठान की उपाध्यक्षा माया ससाणे, समाजसेविका संगीता बोराटे, कला परिवार के अजय खंडागले, काजल माने, मेघा चौरे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
महेश ससाणे ने आगे कहा कि सफाई कार्य के साथ-साथ लोगों को सफाई रखने और गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए जागरूक करना है, ताकि गीले कचरे से सोलिड वेस्ट प्लांट में कम्पोस्ट बनाई जा सके। सफाई में सभी का योगदान मिलने के बाद ही शहर को स्वच्छ रखा जा सकता है, इसमें सभी अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
सभी उपस्थित प्रमुख अतिथिगणों का आभार आधार प्रतिष्ठान की उपाध्यक्षा माया ससाणे ने माना।
0 टिप्पणियाँ