सिंगापुर और भारत के बीच निर्धारित वाणिज्यिक उडानें फिर से शुरू होंगी। सिंगापुर के नागर विमानन प्राधिकरण ने बताया कि कोविड टीका लगवा चुके लोगों को यात्रा की अनुमति- वी टी एल 29 नवम्बर से शुरू हो जाएगी। इसके तहत चेन्नई, दिल्ली और मुंबई से प्रतिदिन छह उडानों की अनुमति दी जाएगी।
टीका लगवा चुके लोगों के लिए यात्रा पास संबंधी आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। विमान कंपनियां दोनो देशों के बीच गैर वी टी एल उडान भी संचालित कर सकेंगी। हालांकि इन उडानों से आने वाले यात्रियों को स्वास्थ्य जांच संबंधी मौजूदा नियमों का अनुपालन करना होगा।

0 टिप्पणियाँ