पुणे, नवंबर (जिमाका)
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के निर्देशानुसार सहकार विभाग और महाराष्ट्र राज्य सहकारी संघ द्वारा संयुक्त रूप से राज्यभर में 14 से 20 नवंबर 2021 तक 68 वां अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष की सहकार सप्ताह की मुख्य संकल्पना ‘सहकारातून समृद्धी’ (प्रॉस्पेरिटी थ्रू को-ऑपरेशन) है। यह जानकारी राज्य सहकारी संघ द्वारा दी गई है।
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली (एन.सी.यू.आई.) द्वारा हर साल अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह का आयोजन किया जाता है।
एन.सी.यू.आई. ने इस सप्ताह के लिए कार्यक्रम विषय तय कर लिए हैं, जिसके अनुसार 14 नवंबर को ‘कोविड महामारी का सामना करने के लिए सहकारी संस्थाओं की भूमिका और स्वास्थ्य सहकारी संस्था के सुदृणीकरण’, 15 नवंबर को ‘सहकारी विपणन, ग्राहक, प्रक्रिया और मूल्यवर्धन’, 16 नवंबर - ‘सहकारी समितियों के लिए व्यापार करने में आसानी’, 17 नवंबर को ‘नवाचार, रोजगार सृजन और व्यावसायिकता लाने में सहकारी समितियों की भूमिका’, 18 नवंबर को ‘उद्यमिता विकास और सार्वजनिक निजी-सहकारी भागीदारी को मजबूत बनाना’, 19 नवंबर को ‘युवाओं, महिलाओं और कमजोर वर्गों के लिए सहकारी संस्था’, 20 नवंबर को ‘सहकारी संस्थाओं में आर्थिक समावेश, डिलीटलाइजेशन और सोशल मीडिया’ जैसे विभिन्न विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

0 टिप्पणियाँ