मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महेंद्र बनकर के सामाजिक कार्य सराहनीय : सचिन अहिर

मुफ्त नेत्र चिकित्सा, स्वास्थ्य जांच, रक्तदान शिविर और चश्मे वितरण का किया गया आयोजन
पहले चित्र में सचिन अहिर को फुले पगडी पहनाकर उनका  सम्मान करते हुए महेंद्र बनकर, दूसरे चित्र में रक्तदाता के साथ बातचीत करते हुए सचिन अहिर और तीसरे चित्र में वरिष्ठ महिला को चश्मे का वितरण करते हुए सचिन अहिर, साथ में शिवसेना उपविभागप्रमुख महेंद्र बनकर दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

कोविड काल में बखूबी जिम्मेदारी निभानेवाले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्य को जनता कभी भी नहीं भूलेगी। उसी तरह से शिवसैनिक महेंद्र बनकर द्वारा कोविड संक्रमण के समय में आयोजित रक्तदान शिविर व उनकी सामाजिक सेवा को हड़पसरवासी हमेशा याद रखेंगे। 80% समाजवाद, 20% राजनीति  शिवसेना की भूमिका है और उसी भूमिका का अनुकरण महेंद्र बनकर कर रहे हैं। पार्टी निश्चित रूप से उन पर ध्यान देगी। यह विचार शिवसेना पुणे संपर्क प्रमुख सचिन अहिर ने व्यक्त किए। 
शिवसेना उपविभागप्रमुख महेंद्र बनकर द्वारा स्व. अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान व विश्वराज हॉस्पिटल द्वारा संयुक्त रूप से मुफ्त नेत्र चिकित्सा, स्वास्थ्य जांच, रक्तदान शिविर, साथ ही निःशुल्क चश्मा वितरण का आयोजन किया गया था, जिसका उद्घाटन   शिवसेना पुणे संपर्क प्रमुख सचिन अहिर के शुभ हाथों किया गया, तब आयोजित कार्यक्रम में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां शहर प्रमुख संजय मोरे, गजानन थरकुडे, जिला प्रमुख विजय देशमुख, उप शहरप्रमुख समीर तुपे, नगरसेवक नाना भानगिरे, पुणे शहर गुट प्रमुख संघटक जान मोहम्मद, राजेंद्र बाबर, तानाजी लोणकर, नितिन गावडे, प्रशांत पोमण, संतोष होडे, प्रा. विद्या होडे, हड़पसर गुट प्रमुख संघटक संजय सपकाल, सुनंदा देशमुख, मारुति ननावरे, शाखाप्रमुख सुशांत हिंगणे, अनिकेत सपकाल, बाबू काले, अमित गायकवाड, बालासाहेब सुर्वे, दिलीप कुंभार आदि उपस्थित थे। 
शिविर को सफल बनाने के लिए स्व. अर्जुनराव बनकर  स्मृति प्रतिष्ठान की जयश्री महेंद्र बनकर, मोहन चिंचकर, विक्रम आल्हाट, अनिल धायगुडे,   सतीश भिसे, महेश बनकर, सुधीर होले, ओंकार बनकर ने अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ