साने गुरुजी आरोग्य केंद्र में ऑक्सिजन जनरेशन प्लांट का उद्घाटन चेतन गर्गा के शुभ हाथों किया गया। यहां अनिल गुजर, सिद्धार्थ गुजर, तनय केडियाल, राहुल मेहता, डॉ. सतीश कट्टीमनी, केदार मेथेकर, अक्षय शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
हड़पसर, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
महाराष्ट्र आरोग्य मंडल द्वारा संचालित साने गुरुजी आरोग्य केंद्र में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र (जनरेशन प्लांट) कार्यान्वित किया गया है। यह जानकारी महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव अनिल गुजर ने दी है।
संस्था के सचिव अनिल गुजर ने आगे बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण व्यापक रूप से ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। अस्पताल में मरीजों के लिए आवश्यक ऑक्सीजन की आपूर्ति आसानी से उपलब्ध हो, इस मुख्य उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ पुणे मेट्रो, विवेक व्यासपीठ के सहयोग से इस प्रकल्प की शुरुआत हुई है। ऑलस्टेट इंडिया, यूनायटेड वे ऑफ बेंगलुरु व एसीटी द्वारा संयुक्त रूप से 54 लाख रुपयों की लागत से हर मिनट 125 लीटर क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट अस्पताल में उपहार के रूप में दिया गया है।
महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के साने गुरुजी आरोग्य केंद्र में ऑक्सिजन जनरेशन प्लांट का उद्घाटन ऑल स्टेट इंडिया बेंगलुरु के मैनेजिंग डायरेक्टर चेतन गर्गा के शुभ हाथों किया गया। इस अवसर पर यहां महाराष्ट्र आरोग्य मंडल का सचिव अनिल गुजर, सदस्य सिद्धार्थ गुजर, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर तनय केडियाल, राहुल मेहता, डॉ. सतीश कट्टीमनी, केदार मेथेकर, अक्षय शर्मा, साथ ही महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख व अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन डॉ. चंद्रशेखर महाजन और आभार प्रदर्शन संस्था के सचिव अनिल गुजर ने किया।
0 टिप्पणियाँ