मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सीमा शेंडे द्वारा आयोजित घरेलू महिलाओं द्वारा निर्माण की गईं वस्तुओं की प्रदर्शनी काबिले तारीफ : जगदीश मुलिक

घरेलू महिलाओं द्वारा निर्माण की गई वस्तुओं की प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए भाजपा पुणे शहर के अध्यक्ष जगदीश मुलिक, साथ में पहल की आयोजिका सीमा शेंडे, संदीप दलवी, शैलेंद्र बेल्हेकर आदि उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

महिलाएं वस्तुओं का उत्पादन तो करती हैं, परंतु उन्हें बेचने में बहुत कठिनाई होती है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए घरेलू महिलाओं द्वारा निर्माण की गई वस्तुओं की प्रदर्शनी की संकल्पना भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र ओबीसी महिला आघाडी की अध्यक्षा सीमा शेंडे ने की है, जो काबिले तारीफ है। इन घरेलू महिलाओं द्वारा निर्मित सामान को बेचने के लिए एक मंच भाजपा ने प्रदान किया है। महिलाओं को अपने हक्क का मंच मिल सका है, जिसके कारण उनका मनोबल बढ़ाने में सीमा शेंडे ने अहम भूमिका निभाई है। यह विचार भारतीय जनता पार्टी पुणे शहर के अध्यक्ष जगदीश मुलिक ने व्यक्त किए। 
उद्योजिका ग्रुप समूह की संस्थापिका व भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र ओबीसी महिला आघाडी की अध्यक्षा सीमा शेंडे द्वारा घरेलू महिलाओं द्वारा निर्माण की गई वस्तुओं की प्रदर्शनी महोत्सव आयोजित किया गया था, जिसका उद्घाटन भाजपा पुणे शहर के अध्यक्ष जगदीश मुलिक के शुभ हाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष संदीप दलवी, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र सहकार आघाडी के अध्यक्ष महेश ससाणे, महासचिव संदीप लोणकर, गणेश घुले, उपाध्यक्ष सुमित घुले, शैलेंद्र बेल्हेकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
पहल की आयोजिका सीमा  शेंडे ने कहा कि गृहिणियों को  अपना सामान बेचने के लिए एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से महोत्सव पहल का आयोजन   किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ