मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्टेशन प्रबंधक ने यात्री का ट्रेन में छूटा हुआ बैग लौटाया



पुणे, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे स्टेशन पर एक यात्री का बैग स्टेशन प्रबंधक की सजगता से उसे लौटा दिया गया। इस यात्री के बैग में लैपटॉप तथा कुछ निजी कागजात थे। यह यात्री विशेष गाड़ी संख्या 02940 जयपुर-पुणे एक्सप्रेस से यात्रा कर पुणे आए थे तथा यात्रा समाप्ति पर पुणे स्टेशन  पर उतरते समय जल्दबाजी में ट्रेन के कोच में भूलवश बैग छोड़ गए। गाड़ी की यात्रा समाप्ति पर कोच को लॉक करनेवाले कर्मचारी नागराज वाघमारे को कोच में यह बैग नज़र आने पर उसे उस समय ड्यूटी पर तैनात उपस्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार तिवारी को सौंप दिया, जिसे उन्होंने रेल सुरक्षा बल के जवानों के समक्ष चेक करवाकर यात्री के मोबाइल नंबर पर इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद यात्री स्टेशन पर पहुंचे और स्टेशन प्रबंधक  कार्यालय में उसका बैग सुरक्षित पाकर उसकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। लैपटॉप तथा कुछ  निजी कागजातों का बैग आवश्यक पूछताछ एवं पहचान के बाद यात्री को सौंप दिया गया। यात्री ने रेल प्रशासन को धन्यवाद देकर प्रशंसा की।
इसके पहले भी एक अन्य घटना में विशेष गाड़ी संख्या 02163 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-चेन्नई एक्सप्रेस के एस-10 कोच में चेन्नई की ओर यात्रा कर रही एक महिला यात्री ने पुणे स्टेशन पर उतरकर स्टाल पर कुछ खान-पान का सामान लेते वक्त अपनी रु. 2500 /- नकद राशि गुम होने की शिकायत स्टेशन प्रबंधक से की। इस पर तिवारी ने यात्री से घटनाक्रम की जानकारी लेकर गाड़ी पुणे स्टेशन से रवाना होने के बाद स्टेशन पर कार्यरत एक प्लेटफार्म पोर्टर की मदद से महिला यात्री द्वारा बताई गई लोकेशन पर खोज करने पर नकद राशि प्लेटफार्म पर मिली, जिसे बाद में उन्होंने महिला यात्री को फ़ोन पर आवश्यक पूछताछ कर डिजिटल माध्यम से उन्हें रु. 2500 /- का पेमेंट कर दिया।
महिला यात्री ने इस पर पर रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ