मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल द्वारा अक्टूबर में ऑटोमोबाइल के परिवहन में नया रिकॉर्ड


पुणे, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे रेल मंडल माल लदान के क्षेत्र में लगातार प्रयासरत है। मंडल द्वारा राष्ट्रिय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न तरह की वस्तुओं का परिवहन नियमित रूप से किया जाता है, जिसमें ऑटोमोबाइल, शक्कर, पेट्रोलियम आदि उत्पाद शामिल है। मंडल द्वारा मालगाड़ियों का सुगम परिवहन कर देश के विभिन्न क्षेत्रों में जरुरी वस्तुओं का पहुंचाना सुनिश्चित किया  जाता  है।
अक्टूबर 2021 में मंडल ने ऑटोमोबाइल उत्पादों की 33 मालगाड़ियों का परिवहन बांग्लादेश तथा देश के विभिन्न राज्यों को कर 5 करोड़ 32 लाख रुपये का रिकार्ड राजस्व अर्जित किया जो अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, इसमें टाटा मोटर्स के 20 तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी  के वाहनों के 13  रेक शामिल हैं। इससे पहले के श्रेष्ठ प्रदर्शन में जुलाई 2021 में 20 मालगाड़ियों के परिवहन से 3 करोड़ 36 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील मिश्रा तथा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. स्वप्निल निला के नेतृत्व में गठित  वाणिज्य तथा परिचालन विभाग की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट टीम के संयुक्त प्रयासों से बेहतर मार्केटिंग की गई, जिसके परिणाम स्वरुप राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न नए गंतव्य एवं ग्राहकों की खोज की गई। रेलवे के शीघ्र  परिवहन, किफायती दरों, सुरक्षित परिचालन आदि विशेषताओं के कारण मंडल ने नया बिज़नेस प्राप्त करने में भी सफलता प्राप्त की है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ