मराठवाडा विकास संघ की गई स्थापना
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव पंकजा गोपीनाथ मुंडे का स्वागत करते हुए मराठवाडा विकास संघ के अध्यक्ष उत्तरेश्वर घोडके, साथ में पुणे महानगरपालिका बीडीपी समिति के अध्यक्ष संजय घुले व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अच्छी सफलता मिलेगी, इसलिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को अपना बहुमूल्य योगदान देना होगा। कोरोना संक्रमण के कठिन समय में मराठवाडा विकास संघ के सदस्यों ने आम जनता को सहारा देने का काम किया है। मराठवाडा के भूमिपुत्र शहरों में विविध उद्योग करते हुए अपना व देश का विकास करें। यह विचार भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव पंकजा गोपीनाथ मुंडे ने व्यक्त किये।
मराठवाडा के भूमिपुत्रों के न्याय व हक्क के लिए मराठवाडा विकास संघ की स्थापना की गई, जिसका उद्घाटन पंकजा गोपीनाथ मुंडे के शुभ हाथों किया गया, तब आयोजित समारोह में वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां पूर्व विधायक योगेश टिलेकर, पुणे महानगरपालिका बीडीपी समिति के अध्यक्ष संजय घुले, बीड के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र म्हस्के, नगरसेविका कालिंदा पुंडे, नगरसेवक धनराज घोगरे, भारतीय जनता पार्टी पुणे कैन्टोन्मेंट के अध्यक्ष महेश पुंडे, मराठवाडा विकास संघ के अध्यक्ष उत्तरेश्वर घोडके, प्रा.शोभा लगड, श्रीकांत घुले, केशव क्षीरसागर, योगीता नागरगोजे आदि उपस्थित थे।
पंकजा गोपीनाथ मुंडे ने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण विश्व पर भारी संकट आया है, जिसके कारण राज्य ही नहीं देश की आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ा है। रोजगार पर भी इसका असर हुआ है, इसलिए स्वयं-रोजगार निर्मिति की आवश्यकता है। आज की देश की युवा पीढ़ी ने आगे आकर एक साथ मिलकर काम करते हुए ताकत निर्माण की तो निश्चित ही हमारे देश का विकास होगा।
पुणे महानगरपालिका बीडीपी समिति के अध्यक्ष संजय घुले ने बताया कि पंकजा मुंडे आम जनता का कुशल नेतृत्व हैं। स्व.गोपीनाथ मुंडे की छवि पंकजा मुंडे में दिखाई देती है। मराठवाडा भूमिपुत्र जो अपनी उपजीविका के लिए पुणे, पिंपरी-चिंचवड व परिसर में निवास कर रहे हैं, उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी या तकलीफ है तो वे मुझसे संपर्क करें। समारोह का प्रास्ताविक मराठवाडा विकास संघ के अध्यक्ष उत्तरेश्वर घोडके ने किया।
0 टिप्पणियाँ