नगरसेवक मारुति तुपे के प्रयास से प्रभाग 23 में निर्माण होगा प्रतियोगी परीक्षा अभ्यासिका केंद्र
नगरसेवक मारुति तुपे के प्रयासों से निर्माण की जानेवाली अभ्यासिका का भूमिपूजन भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे के शुभ हाथों किया गया, साथ में विधायक माधुरी मिसाल, महेश ससाणे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे गरीब, नवोदित और जरूरतमंद छात्रों के लिए यह अभ्यासिका बहुत मददगार होगी। गरीब परिवार के छात्र इस अभ्यासिका में पढ़कर बड़े अधिकारी बनकर समाज की अच्छी सेवा करें, इसलिए यह अभ्यासिका केंद्र प्रेरणा बनेगा। यह विचार भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने व्यक्त किए।
हड़पसर-सातववाडी-कालेबोराटेनगर प्रभाग क्रमांक 23 में पुणे महानगरपालिका की ओर से नगरसेवक मारुति तुपे के प्रयास से यूपीएससी, एमपीएससी व अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को पढ़ने के लिए अभ्यासिका का निर्माण किया जाएगा, जिसका भूमिपूजन भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे के शुभ हाथों किया गया, तब आयोजित समारोह में वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां विधायक माधुरी मिसाल, नगरसेवक मारुति तुपे, जीवन जाधव, अमित गायकवाड, भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र सहकार आघाडी के अध्यक्ष महेश ससाणे, राजू महाडिक, संकेत झेंडे, सतीश भिसे, राजू बढे, ओंकार तुपे, सतीश केंद्रे, योगेश ढोरे, गोरख काले, मारुति आबा तुपे योगा ग्रुप के सदस्य, भाजपा के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पंकजा मुंडे ने कहा कि स्वर्गीय मुंडे साहब को कभी भी किसी काम के लिए मुहूर्त की जरूरत नहीं पड़ी। साहब आए तो उसी पल को ध्यान में रखकर उस पर विकास कार्य हो रहे थे। आज ऐसे ही नगरसेवक आबा तुपे ने बिना किसी क्षण या समय को देखे मुझे बुलाया है और इस अध्ययन का भूमिपूजन किया है। उम्मीद है कि यह अभ्यासिका का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा और इसे हमारे अपने हाथों से लोकार्पण में समर्पित किया जाएगा।
नगरसेवक मारुति तुपे ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में प्रभाग में पचास करोड़ रुपयों के विकास कार्य स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे से प्रेरित होकर किए हैं। मुंडे साहब की विचारधारा विरासत में लेकर इस क्षेत्र में विकास कार्य करते रहूंगा। सर्वे क्रमांक 29, आदर्श विद्यालय के करीब ससाणेनगर में एक अच्छी तरह से सुसज्जित अभ्यासिका का निर्माण किया जा रहा है और इसका काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ