वरिष्ठ नागरिकों के शुभ हाथों किया गया लोकार्पण
वानवडीवासियों की सेवा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, वानवडी व एकलव्य प्रतिष्ठान की ओर से दी गई आधुनिक एम्बूलेन्स व शववाहिनी का लोकार्पण करते हुए वरिष्ठ नागरिक उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
वानवडी, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
पिछले साल आई कोरोना महामारी ने एम्बूलेन्स के अभाव में कई मरीज बिना इलाज के रह गए। उसी समय मैंने अपने वानवडी प्रभाग के लिए एक अलग एम्बूलेन्स और शववाहिनी उपलब्ध कराने का फैसला किया था, जिसे आज पूरा कर दिया गया है। यह विचार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने व्यक्त किए।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी वानवडी व एकलव्य प्रतिष्ठान की ओर से वानवडीवासियों की सेवा में आधुनिक एम्बूलेन्स व शववाहिनी का लोकार्पण समारोह वरिष्ठ नागरिकों के शुभ हाथों जगताप चौक वानवडी में संपन्न हुआ, तब वे बोल रहे थे। यहां नगरसेविका रत्नप्रभा जगताप, सुदामराव जगताप, सुनील जांभुलकर, संदीप जगताप, प्रफुल्ल जांभुलकर, सुरेश गव्हाणे, शिवराम जांभुलकर के साथ जयहिंद मंडल व एकलव्य प्रतिष्ठान के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वरिष्ठ नागरिक संघ के सभी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
प्रशांत जगताप ने आगे कहा कि एक आधुनिक एम्बूलेन्स आज से जनता की सेवा में दाखिल हुई है। यह एम्बूलेन्स साल के 365 दिन आपकी सेवा में बिना किसी शुल्क के उपलब्ध रहेगी। इसी प्रकार शववाहिनी भी उपचार के दौरान मरनेवाले नागरिकों की सेवा में वर्ष भर नि:शुल्क उपस्थित रहेगी।
0 टिप्पणियाँ